News in Brief

India Nepal border: देशभर से ऐसे लोगों को निकाला जा रहा है जो दूसरे देश से आकर यहां पर गैरकानूनी तरीके से रह रहे हैं. असम और बंगाल राज्य में घुसपैठ करने वाले ऐसे बहुत सारे लोगों पर शिकंजा कसा जा चुका है. इसी बीच एक चीनी महिला ने नेपाल बॉर्डर से बिना वीजा के भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी. हालांकि उसकी कोशिश को नाकाम किया गया और अरेस्ट कर लिया गया. जानिए इसे लेकर अधिकारियों ने क्या कहा है?

क्या बोले अधिकारी?
मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक संदिग्ध चीनी नागरिक को अरेस्ट किया गया, जब उसने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर के रास्ते बिना वैलिड वीज़ा और पासपोर्ट डॉक्यूमेंट्स के भारत में घुसने की कोशिश की.भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे नौतनवा इलाके के बैरिया बाजार में एक फुटपाथ से भारत में घुसते हुए देखा गया. उसे रूटीन चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी वालों ने रोका.

पुलिस को सौंपा गया
इसके बाद एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उसके पास जरूरी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स नहीं होने पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने उसे अरेस्ट कर लिया. नौतनवा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) पुरुषोत्तम राव ने कहा कि महिला की पहचान उसके पास मिली एक पर्ची के आधार पर चीन की हुआजिया जी के रूप में हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

की जा रही है जांच 
उसके शहर और भारत आने का मकसद पता लगाने के लिए जांच चल रही है. हालांकि भाषा की दिक्कतों की वजह से अभी तक कोई खास जानकारी इकट्ठा नहीं की जा सकी है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या सामने आता है, भारत में घुसने के पीछे उसका क्या मकसद था. यह कोई पहली बार नहीं है जब कोई घुसपैठ करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी कई हैरान करने वाले मामले सामने आ चुके हैं.