News in Brief

Pakistani outlet Asia One channel Block: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की है. केंद्र सरकार ने  प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए मशहूर पाकिस्तानी आउटलेट एशिया वन चैनल को ब्लॉक कर दिया है. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में चैनल की एक रिपोर्ट का भारतीय विदेश मंत्रालाय ने फैक्ट चेक किया था. इस रिपोर्ट में पाया गया कि यह पाकिस्तानी चैनल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का काम कर रहा था. 

दरअसल, इस चैनल को मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद, पाकिस्तान-प्रशिक्षित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉन्च किया गया था. इस चैनल का इस्तेमाल पाकिस्तान गलत जानकारियां फैलाने के लिए कर रहा था. इस चैनल के कई रिपोर्टर नियमित रूप से भारत विरोधी गलत जानकारी फैला रहे थे. 

पाकिस्तान का पहला ग्लोबल अंग्रेजी चैनल

Add Zee News as a Preferred Source

पड़ोसी मुल्क ने दावा किया है कि ये पाकिस्तान का पहला सैटेलाइट-आधारित “ग्लोबल” अंग्रेजी न्यूज नेटवर्क है. इस चैनल में कई विदेशी एंकर भी काम करते हैं. बताया जा रहा है कि ये चैनल अल जजीरा और तुर्की के TRT वर्ल्ड जैसी शानदार प्रोडक्शन शैली अपनाता है. भारत ने इस पाकिस्तानी चैनल को पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के साथ जुड़ा हुआ एक परिष्कृत प्रोपेगेंडा प्रयास बताया है.

एशिया वन के लॉन्च के बाद से ही इस चैनल पर भारत में ऑपरेशन सिंदूर,जम्मू कश्मीर, सीमा पार आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों की कवरेज को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है. 

 

पहले भी भारत ने कई चैनलों को किया प्रतिबंधित 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भारत ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद गलत जानकारी फैलाने के लिए एक दर्जन से ज़्यादा प्रमुख पाकिस्तानी YouTube चैनलों और कई पाकिस्तानी पत्रकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था. वे सभी अभी भी भारत में प्रतिबंधित हैं. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी एशिया वन चैनल ने शायद ही कभी सेना विरोधी खबरें दिखाई हैं. जिसमें  देश में अल्पसंख्यकों पर हमले, बलूचिस्तान, KPK में मानवाधिकारों का उल्लंघन शामिल रहा हो. 

यह भी पढ़ें: ‘मैं बहुत निराश हूं…’ क्या ट्रंप अब पुतिन को करेंगे अगवा; अफवाहों को लेकर कह दी ये बात

यह भी पढ़ें: मादुरो की तरह ट्रंप को उठा लो…! गरमाए ईरानी नेता ने ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी; आखिर कौन हैं अजघादी?