
)
The Bads Of Bollywood Actress: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The B**ds of Bollywood) को दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों से खूब सराहना मिल रही है. इस शो में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गौतमी कपूर भी आर्यन के काम से काफी इंप्रेस नजर आईं. उन्होंने आर्यन को एक क्लियर सोच वाला, कॉन्फिडेंट और पूरी तरह काम में डूबा रहने वाला डायरेक्टर बताया.
गौतमी के मुताबिक, आर्यन की मैच्योरिटी और प्रोजेक्ट को लेकर समझ शुरू से ही अलग नजर आई. सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में गौतमी ने बताया कि उनकी आर्यन से पहली मुलाकात स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान हुई थी. उस कमरे में करीब 25 एक्टर्स मौजूद थे और सभी आर्यन को पहली बार देख रहे थे. गौतमी कपूर ने कहा कि वे चुपचाप ये देख रही थीं कि इतने सीनियर कलाकारों के बीच आर्यन खान खुद को कैसे संभालते हैं?
गौतमी कपूर ने की आर्यन खान की तारीफ
उन्होंने बताया कि जैसे ही रीडिंग शुरू हुई, आर्यन ने सबको अपनी तैयारी से हैरान कर दिया. गौतमी ने बताया कि आर्यन को हर किरदार की पूरी समझ थी, चाहे वो बड़ा रोल हो या छोटा. उन्होंने कहा, ‘इतनी कम उम्र में किसी प्रोजेक्ट को लिखना और फिर उसे इतनी साफ सोच के साथ डायरेक्ट करना वाकई चौंकाने वाला था’. उनके मुताबिक, आर्यन की बातें सुनकर वे खुद हैरान रह गई थीं. उन्हें लगा कि आर्यन को अपने शो और उसकी दुनिया पर पूरा कंट्रोल है.
10 साल पुरानी वो सबसे रोमांटिक फिल्म, जिसकी दिल छू जाएगी कहानी, भर आएंगी आंखें, 9 साल से कर रही ट्रेंड, IMDb रेटिंग भी है 7.4
गौतमी ने आर्यन के डायरेक्शन की जमकर की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा आजकल बहुत कम देखने को मिलता है. आर्यन को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि शायद शो को किसी और ने डायरेक्ट किया हो. लेकिन गौतमी ने इन अफवाहों को साफ तौर पर गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘शूटिंग 20 घंटे तक चलती थी और हर सीन में आर्यन खुद मौजूद रहते थे’. उन्होंने साफ कहा कि शो में जो कुछ भी दिखता है, वे आर्यन का ही काम है. यहां तक कि कई स्टंट वह खुद करके एक्टर्स को समझाते थे.
परफेक्शन को लेकर सख्त हैं आर्यन खान
गौतमी ने ये भी बताया कि आर्यन परफेक्शन को लेकर काफी सख्त हैं. उनके मुताबिक, एक-दो टेक में सीन पूरा नहीं होता था. कई बार 10 से 15 टेक देने पड़ते थे. चाहे सामने बॉबी देओल हों या मनोज बावा, सभी से पूरी मेहनत की उम्मीद की जाती थी. सेट पर माहौल काफी टफ रहता था, लेकिन काम खत्म होने के बाद संतुष्टि भी उतनी ही ज्यादा मिलती थी. बातचीत के दौरान गौतमी ने शाहरुख खान की भी खूब तारीफ की.
5 महीने से लगातार कर रही ट्रेंड
उन्होंने कहा कि आर्यन की परवरिश में शाहरुख की सीख साफ नजर आती है. गौतमी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खुद उनकी बेटी को लिफ्ट तक छोड़ने गए. उन्होंने बेटी से पढ़ाई के बारे में बात की और पूरे अपनापन दिखाया. गौतमी ने कहा, ‘इन लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है’. बता दें, ये सीरीज 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी और आज तक ट्रेंड कर रही है.
