News in Brief

weather alert in north india: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर जारी है. पर्वतीय इलाकों में तापमान जीरो डिग्री से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक इन क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है. दिल्ली में शनिवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द सुबह थी. इसके चलते दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, ओडिशा में ठंड और शीतलहर से लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं. उत्तराखंड के कई इलाकों में पाला गिरा है. राजस्थान के कई हिस्सों में भी शीतलहर ने दस्तक दी है. मौसम विभाग ने अगले दिन भी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दिन भर बहुत ठंड रहने वाली है.

दिल्ली में सर्दी की मार और बढ़ गई है. पिछले दिनों धूप कम और घना कोहरा रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान भी कम रहा है. हालांकि रात का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है. शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है. पिछले चार दिनों में तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

सवेरे दिल्ली के पालम क्षेत्र में दृश्यता केवल 50 मीटर थी. सुबह साढ़े आठ बजे यह सुधरकर 100 मीटर तक पहुंची. दिन के दौरान धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई. सफदरजंग केंद्र में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है.

मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है कि ठंड और शीतलहर के चलते विशेष सावधानी बरतें. सड़क पर धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है. बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग घर के अंदर रहें. ऊनी कपड़े पहनें और शरीर को ठंड से बचाते रहें. अगले दो दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: दुलहस्ती प्रोजेक्ट पर PAK की गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, कहा-‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’