News in Brief

Indian Cinema Director Sukumar: उनका जन्म 11 जनवरी, 1970-71 में आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में एक किसान के घर हुआ था. जहां बचपन से ही अनुशासन और मेहनत का माहौल रहा. शुरुआती पढ़ाई उन्होंने जिला परिषद हाई स्कूल, रजोल से पूरी की. पढ़ाई में शुरू से ही तेज रहे और आगे चलकर उन्होंने आंध्र यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तुरंत फिल्मी दुनिया का रुख नहीं किया. 

हम यहां 54 साल के सुकुमार की बात कर रहे हैं. करीब 6 से 7 साल तक उन्होंने आदित्य जूनियर कॉलेज, काकीनाडा में मैथ और फिजिक्स के प्रोफेसर के तौर पर काम किया. स्टूडेंट्स के बीच उनकी पहचान एक सख्त लेकिन शानदार टीचर की थी. इसी दौरान उनके अंदर छिपा क्रिएटिव इंसान धीरे-धीरे सिनेमा की ओर खिंचता चला गया. पढ़ाने के साथ-साथ वे कहानियों और फिल्मों को गहराई को भी समझते रहे. 1998 के आसपास उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसे फिल्मी दुनिया का हिस्सा बने सुकुमार

उनकी शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर हुई. कई फिल्मों में पर्दे के पीछे काम करते हुए उन्होंने कहानी कहने की बारीकियां सीखीं. दिल जैसी फिल्म में उनके योगदान को सराहा गया. इन एक्सपीरियंस ने उन्हें बतौर डायरेक्टर कॉन्फिडेंस दिया. धीरे-धीरे उन्होंने तय कर लिया कि अब कैमरे के पीछे पूरी जिम्मेदारी संभालनी है. 2004 में उनकी डायरेक्शन डेब्यू फिल्म ‘आर्या’ रिलीज हुई, जो एक रोमांटिक कॉमेडी थी. 

3 घंटे 10 मिनट की धांसू फिल्म, 2 दिन में कमा लिए 90 करोड़, ‘धुरंधर’ को भी चटा दी धूल, लेकिन IMDb रेटिंग में रही सबसे पीछे 4.3 

सुकुमार ने 22 साल में बनाई 9 फिल्में 

फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और ये सुपरहिट साबित हुई. इस एक फिल्म ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी. इसके बाद 2007 से 2024 के बीच उन्होंने कुल 9 फिल्मों का डायरेक्ट किया. उनकी फिल्मों की खासियत मजबूत कहानी और दमदार किरदार रहे, जिसने उन्हें टॉप तेलुगु निर्देशकों में शामिल कर दिया. उनके करियर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं, जिनको आज भी देखा और पसंद किया जाता है.

fallback

सुकुमार की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में

उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में ‘आर्या’ (लगभग 31.1 करोड़), ‘100% लव’ (लगभग 21.32 करोड़), ‘रंगस्थलम’ (लगभग 216–216.74 करोड़), ‘पुष्पा: द राइज’ (लगभग 370–390 करोड़) और ‘पुष्पा 2: द रूल’ (लगभग 1,642–1,800 करोड़) शामिल है. इन पांचों फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. ‘पुष्पा: द राइज’ ने उन्हें पैन इंडिया पहचान दिलाई. वहीं, ‘पुष्पा 2’ को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. 

टोटल नेटवर्थ है 150 करोड़

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 13 जून 2009 को थबिता हमसिनी से शादी की. उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और परिवार संभालती हैं. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा सुक्रांत और एक बेटी सुकृति. परिवार उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है. आज उनकी कुल संपत्ति अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 से 150 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है, जो उनकी मेहनत का नतीजा है.