News in Brief

Vivek Oberoi On Kantara Oscar 2026: भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक मजबूत कहानी अब दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने जा रही है. फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने ऑस्कर 2026 की एलिजिबिलिटी लिस्ट में जगह बना ली है, जिसे लेकर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय काफी एक्साइटेड नजर आए. उन्होंने इस अचीवमेंट पर फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी को दिल से बधाई दी और अपनी खुशी भी जाहिर की.

ये फिल्म कर्नाटक के तुलुनाडु इलाके की लोक परंपराओं को बड़े पर्दे पर दिखाती है, जिसने अब इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. हाल ही में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए एलिजिबल फिल्मों की लिस्ट जारी की. इस साल टोटल 317 फिल्मों को शामिल किया गया है, जिनमें से 201 फिल्में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए एलिजिबल मानी गई हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में भारत की चार फिल्में शामिल हैं. 

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की ऑस्कर में एंट्री  

इनमें ‘कांतारा: चैप्टर 1’, अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एम ससीकुमार की ‘टूरिस्ट फैमिली’ और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का नाम शामिल है. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के बेस्ट पिक्चर रेस में शामिल होने पर विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने ऋषभ शेट्टी को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखी. विवेक ने लिखा कि जो परंपरा कभी तुलुनाडु की पवित्र सीमाओं तक सीमित थी, वो अब पूरी दुनिया में अपनी गूंज बिखेर रही है. 

देश की वो मशहूर ‘स्वर कोकिला’, जिन पर बनने जा रही फिल्म, स्वतंत्रता संग्राम का भी रहीं हिस्सा, ट्रेलर ने जीता दिल

विवेक ओबेरॉय ने जाहिर की अपनी खुशी 

उन्होंने भूत कोला जैसी लोक परंपरा को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए फिल्म की जमकर तारीफ की. विवेक ओबेरॉय ने अपने मैसेज में लिखा, ‘मेरे भाई ऋषभ शेट्टी को ढेर सारी बधाई. 98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर की रेस में पहुंचना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की आवाज है जो अब दुनिया के सबसे बड़े मंच पर गूंज रही है’. उन्होंने आगे कहा कि ऋषभ ने भारत की मिट्टी, संस्कृति और आत्मा को पूरी दुनिया के सामने मजबूती से रखा है. 

ऋषभ शेट्टी को दी ढेर सार बधाई

पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, ‘ऑस्कर नी इंतिकी तेस्कोस्तुन्नाम’. ऑस्कर की चर्चा के साथ-साथ ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी. फिल्म ने ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने करीब 807 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने रिलीज के सिर्फ 25 दिनों में दुनियाभर से 813 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

‘कांतारा’ की प्रीक्वल है ‘कांतारा: चैप्टर 1’

ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने खुद अभिनय किया था. ये फिल्म 2022 में आई ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है. कहानी प्री-कोलोनियल भारत में सेट है और एक आदिवासी युवक बर्मे के संघर्ष को दिखाती है, जो अपने लोगों के सम्मान और अधिकारों के लिए जमींदारों के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म में भूत कोला की परंपरा को गहराई से दिखाया गया है. इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम अहम किरदार में नजर आए थे.