साल 2022 की नंबर वन ट्रेंडिंग सीरीज All Of Us Are Dead के मेकर्स ने आखिरकार अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयारी कर ली है. इस सीरीज के रिलीज होने के तुरंत बाद ही ये जॉम्बी-थ्रिलर दर्शकों की पसंदीदा जॉनर बन गया. लेकिन दूसरे सीजन के बारे में कोई भी पक्की अपडेट ना होने से फैंस तीन साल से ज्यादा समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. मगर 2025 में, नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल न्यूज को ब्रेक करते हुए दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी थी, जिसमें इस बार नई कहानी के साथ-साथ आपको कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे.
पार्क जी-हू की भी होगी वापसी
सीरीज All Of Us Are Dead स्टार पार्क जी-हू – पार्क जी-हू फिर से दूसरे सीजन में नाम ऑन-जो के किरदार में वापसी कर रही हैं, जो कि फिल्म में साउथ कोरिया की सिटी सियोल में नए जॉम्बी अटैक से जूझ रही एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट हैं. सीरीज के पहले सीजन में उनकी जबरदस्त एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी, जिसके चलते वो सीरीज की मैन स्टार बन गई थीं.

एक्ट्रेस चो यी-ह्यून
एक्ट्रेस चो यी-ह्यून All Of Us Are Dead के सीजन 2 में, चो यी-ह्यून एक इंटेलिजेंट क्लास प्रेसिडेंट और सु-ह्योक की लवर चोई नाम-रा के रूप में वापसी करेंगी. नेटफ्लिक्स सीरीज से पॉपुलैरिटी को हासिल करने के बाद वो हेड ओवर हील्स और द मैचमेकर्स जैसी दूसरे प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं. वहीं यून चान-यंग, जो कि सीरीज में यून चान-यंग ली चियोंग-सान का किरदार में नजर आए थे, फिर से वापसी कर रहे हैं.
मोस्ट पॉपुलर एक्टर ऑफ द सीरीज
All Of Us Are Dead सीरीज के मोस्ट पॉपुलर और फीमेल फैंस के हार्टथ्रोब एक्टर लोमोन भी पार्ट 2 में कमबैक कर रहे हैं, जो कि ली सु-ह्योक की भूमिका में नजर आएंगे. इस ड्रामा के अलावा लोमोन नेटफ्लिक्स के अपकमिंग के-ड्रामा ‘नो टेल टू टेल’ में भी दिखाई देंगे. वहीं बात करें सीरीज की रिलीज डेट की तो मेकर्स ने इससे जुड़ी कोई भी जानकारी अभी नहीं बताई है. लेकिन खबरों के मुताबिक ये 2027 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है.
