Crime news in Hindi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने हजारों लोगों से करीब 100 करोड़ का चूना लगाया है. पीड़ितों को परेशान करने वाले अपराधियों के तार चीन, नेपाल, कंबोडिया, ताइवान और पाकिस्तान से जुड़े हैं. भारत में इस खतरे से आज भी बहुल लोग अंजान हैं. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर और अन्य एजेंसियों की मदद से की गई इस कार्रवाई में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक ताइवानी नागरिक भी शामिल है.
अपराधियों की मॉडस अप्रैंडी
जनता की गाढ़ी कमाई को घोटालों के जरिए हड़पने वाले इन राक्षसों की कारगुजारी यानी अपराध करने के तरीके में बात करें तो सबसे पहले आपको सावधान एवं शात रहना है. कोई जरूरी पेमेंट के लिए लिंक आए तो भी खास ध्यान देना है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी जिस0 अवैध SIM और बॉक्स डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे थे, वो दिल्ली, मुंबई और मोहाली से बरामद की गई हैं. SIM बॉक्स में कई SIM कार्ड लगे होते हैं, जो विदेशी कॉल को लोकल कॉल की तरह दिखाते हैं.
