1980 के दशक का मलयालम सिनेमा कंटेंट-ड्रिवन कहानियों, मजबूत अभिनय और संगीत के लिए जाना जाता था. उस दौर में फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि इमोशनल कनेक्शन का माध्यम थीं. कम बजट में प्रभावशाली कहानियां को केंद्र में रखना और यादगार गीतों के जरिए दर्शकों को थिएटर तक खींचना, उस समय की फिल्मों की खास पहचान बन चुकी थी. उस समय दर्शक किसी फिल्म की सफलता को केवल कमाई से नहीं, बल्कि उसके थिएटर रन, री-वॉच वैल्यू और माउथ-पब्लिसिटी से आंकते थे.
मोहनलाल-प्रियदर्शन वो फिल्म
कई फिल्में महीनों तक सिनेमाघरों में चलती थीं और परिवारों के बीच चर्चा का विषय बन जाती थीं. निर्देशक-अभिनेता की मजबूत केमिस्ट्री, सिचुएशनल कॉमेडी और भावुक मोड़ दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखते थे. यही कारण था कि कुछ फिल्में रिलीज़ के वर्षों बाद भी क्लासिक मानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें: प्रशांत तमांग से पहले इंडियन आइडल 2 के विनर की भी हो चुकी है मौत, 29 साल की उम्र में कहा था अलविदा; नहीं देख पाया था 20 दिन की बेटी का चेहरा
चित्रम एक मलयालम फिल्म है, जो 24 अगस्त 1988 को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और मुख्य भूमिका में मोहनलाल नजर आए थे. रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा और धीरे-धीरे वर्ड-ऑफ-माउथ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. यह फिल्म कॉमेडी और इमोशन का ऐसा मिश्रण लेकर आई, जिसने अलग-अलग एज ग्रुप के दर्शकों को समान रूप से प्रभावित किया.
44 लाख के बजट में कमा डाले 4 करोड़ रुपये
फिल्म में मोहनलाल के साथ रेखा, उर्वशी, श्रीनिवासन, नेदुमुडी वेणु और मुरली जैसे कलाकार थे. कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिस्थितियों के चलते झूठी पहचान अपनाने को मजबूर हो जाता है. हल्के-फुल्के हास्य से शुरू होकर कहानी धीरे-धीरे भावनात्मक मोड़ लेती है और अंत में दर्शकों को गहराई से छू जाती है. यही भावनात्मक बदलाव फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है.
ये भी पढ़ें: 4 मिनट 40 सेकेंड क वो रोमांटिक गाना…जो बना लाखों आशिकों के दिल का जज्बात, आज भी है सबका फेवरेट; खूब सुनते हैं लोग
चित्रम को रिलीज़ के समय जबरदस्त सराहना मिली. यह फिल्म थिएटर में लगातार 366 दिनों तक चली. लगभग 44 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया. जो उस दौर के हिसाब से ऐतिहासिक था. इसे ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला और मलयालम सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाने लगा. दर्शकों और समीक्षकों—दोनों ने इसके निर्देशन और अभिनय की खूब तारीफ की. रेटिंग की बात करें तो चित्रम को आज भी दर्शकों से हाई रेटिंग मिली है. यह एक एवरग्रीन क्लासिक मानी जाती है. हालांकि, ये फिल्म किसी भी OTT प्लेटफार्म पर मौजूद नहीं है.
