News in Brief

Pure white Marwari horse Kaka: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पशु मेले का आयोजन किया गया, जहां पर पहुंचे एक घोड़े ने मौजूद लोगों के साथ-साथ आयोजकों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा. इस घोड़े को देखकर एक बार तो पशु मेले में आए सभी लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई. क्योंकि घोड़ा सिर से पैर तक बिल्कुल सफेद था, जिसकी चमक के आगे बाकी सभी जानवर फीके नजर आए. इसके बाद जब घोड़े के मालिक ने इसकी कीमत बताई तो सब हैरान रह गए. 

दरअसल, कुरुक्षेत्र पशु मेले में पंजाब के लुधियाना से सन्नी अपने बेहद खूबसूरत घोड़े को लेकर पहुंचे थे. मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े का नाम काका है, जो सिर से लेकर पैर तक बिल्कुल सफेद है. काका के मालिक सन्नी ने बताया कि इसकी उम्र अभी 4 साल है. पशु मेले के आयोजकों की तरफ से काका की कीमत पूछे जाने पर सन्नी ने बताया कि ये 5 करोड़ का घोड़ा है. हालांकि, एक बेहद शानदार सफेद घोड़े की कीमत ने सभी को हैरान जरूर किया लेकिन काका की खूबसूरती के आगे ये कीमत वाजिब भी नजर आई. 

21 बार चैंपियन
काका के पालक ने बताया कि ये अभी तक 21 प्रतियोगिता जीत चुका है और जहां जाता वहां पर पहले स्थान पर आता है. आपको बता दें कि काका कुरुक्षेत्र पशु मेले में पहले स्थान पर रहा है. सन्नी ने बताया कि काका का पूरा परिवार अपनी खूबसूरती और शानदार शारीरिक बनावट के चलते चैंपियन रहा है और अभी तक काका भी कोई प्रतियोगिता नहीं हारा है.  हालांकि दूसरे बेहद खूबसूरत पशु भी इस मेले में लाए गए थे, जिनको देखकर लोगों ने जमकर तारीफ की लेकिन आखिरकार काका की चमक ने आयोजकों का दिल जीता और उसे पशु मेले का विजेता घोषित किया है. काका के पालक सन्नी ने बताया कि उनको घोड़े पालने का शौक है और वो काका भी बेहद खास तरीके ख्याल रखते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: न भूतो न भविष्यति! कांग्रेस ने मांगी तमिलनाडु में सत्ता की हिस्सेदारी, स्टालिन की डीएमके ने दिया टके सा जवाब

15 करोड़ की भी बिका घोड़ा

पिछले साल पुष्कर में आयोजित पशु मेले में 23 करोड़ की भैंस और 15 करोड़ के घोड़े ने सभी का ध्यान खींचा था. जहां, चंडीगढ़ के रहने वाले गैरी गिल के मारवाड़ी नस्ल के घोड़े शहबाज की कीमत ने सभी को हैरान किया था, इस शानदार घोड़े की ब्रिडिंग फीस 2 लाख रुपए है. दरअसल ये भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र मारवाड़ की दुर्लभ काठियावाड़ नस्ल के घोड़े हैं, जिसको मलानी नस्ल भी कहा जाता है. ये अपने कान को 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं और इनके कान एक रडार की तरह काम करते हैं, जो रेगिस्तान में खतरों को महसूस कर सकते हैं. रेगिस्तान में जिंदा रहने और शिकारियों से बचने में ये ज्यादा सक्षम होते हैं, जिसकी वजह से इनकी कीमत ज्यादा होती है.