)
‘कृष’ स्टार ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को बड़ी ही धूम-धाम से परिवार के साथ अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. वहीं एक्टर ने उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए फैमिली, दोस्तों और फैंस के लिए एक थैंक यू नोट शेयर किया है. ऋतिक ने इस पोस्ट में लिखा, ‘थैंक यू वर्ल्ड, थैंक यू माय फैमिली. मेरे दोस्त, मेरे फैंस…हर किसी को जिसने मुझे मैसेज करने, मुझे लिखने, मेरे बारे में पोस्ट करने, मुझे कॉल करने की कोशिश की. लेकिन बात नहीं हो पाई. हर किसी को जिसने कल अपनी प्रेयर में मेरे लिए अच्छे शब्द कहे, या मुझे एक पल के लिए भी याद किया, या कुछ देर के लिए मुझे अपने ख्यालों में रखा, आप सभी से मैं कहना चाहता हूं कि इस धरती पर आप सभी के साथ एक ही जगह पर होना एक बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है.’
फैमिली, फैंस और फ्रेंड्स को कहा ‘थैंक्यू’
ऋतिक रोशन ने अपने इस नोट में फैंस को प्यार के लिए धन्यवाद कहा है. वहीं एक्टर ने पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, एक्स वाइफ सुजैन खान, बेटे ऋहान और ऋदान, एक्टर जायेद खान और कई क्लोज फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं. ऋतिक रोशन के 52 वें जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा ने एक लंबा नोट लिखकर उन्हें बधाई दी थी.
गर्लफ्रेंड सबा ने ऐसे किया था विश
सबा ने ऋतिक रोशन के बर्थडे पर लिखा, ‘तुम्हारी खुशी से ज्यादा दुनिया में कोई भी चीज मुझे खुश नहीं करती. साल के सबसे अच्छे दिन पर मैं तुम्हारे लिए खुशी और आरामदायक दिनों, आराम के साथ-साथ कुछ ऐसे दिन भी चाहती हूं जिसमें तुम कुछ अच्छा बनाओ, ऐसा काम जो तुम्हारे टैलेंट के लायक हो, ऐसी किताबें जो तुम्हें सोचने पर मजबूर करें, दोस्तों और परिवार के साथ समय और शांति. जन्मदिन मुबारक हो माय हार्ट. मैं तुमसे प्यार करती हूं…’ आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा एक दूसरे को लगभग 4 साल से डेट कर रहे हैं, उन्होंने साल 2022 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया था.
