News in Brief

pslv c62 anvesha satellite: इसरो की PSLV-C62 मिशन के दौरान हाई-परफॉर्मेंस सॉलिड थर्ड स्टेज ने अपना बर्न पूरा किया और अलग हो गया, यह इंजीनियरों के लिए खास पल था और मिशन कंट्रोल टीम के लिए राहत भरा था. लेकिन इसके बाद डेटा आने में देरी हो रही थी. चौथा स्टेज शुरू हुआ, लेकिन उसके बाद कोई अपडेट नहीं मिला. इससे मिशन कंट्रोल सेंटर में सन्नाटा छा गया और पता नहीं चल पा रहा था कि सैटेलाइट सही से अलग हुआ या नहीं.

इसरो की अन्वेषा सैटेलाइट की लॉन्चिंग तो सही से हो गई पर सैटलाइट को ऑर्बिट में स्थापित नहीं हो पाया है. इसरो के अध्यक्ष ने बताया कि तीसरे स्टेज में समस्या आई और रॉकेट की दिशा में बदलाव हुआ. उन्होंने कहा कि डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है और जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, उसे साझा किया जाएगा. फिलहाल इंजीनियर टीम सभी आंकड़ों की जांच कर रही है ताकि समस्या का कारण समझा जा सके.