फिल्म तेजाब, संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, गीतकार जावेद अख्तर, गायक अलका याज्ञनिक… गीत के बोल- एक दो तीन, चार पांच छे (छह) सात… माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया यह सुपरहिट गीत तो आपको याद ही होगा. इस समय सर्दी उत्तर भारतीयों के साथ डिंग डांग डिंग कर रही है. नहीं समझे? जनाब देश के कई मैदानी इलाकों में आज पारा 1, 2, 3 हो गया है.
उत्तर भारत इस समय भीषण सर्दी की चपेट में है. रात में रजाई में भी गलन बनी रहती है. सुबह रजाई से बाहर निकलने में डर लगता है. बस चाय-कॉफी चल रही है. इधर 12 जनवरी 2026 को सुबह 8.30 बजे का तापमान देखकर आपकी कंपकंपी बढ़ जाएगी. जी हां देश के कई शहरों में तापमान 1, 2, 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. आगे टेबल में देखिए आपके शहर में तो पारा 5 डिग्री से नीचे नहीं चला गया. टेबल देखने से पहले गीत सुनना चाहते हैं तो सुन लीजिए.
| स्टेशन | राज्य | तापमान |
| अमृतसर | पंजाब | 1.1 |
