News in Brief

Puducherry gang rape: पुडुचेरी में एक भयावह बर्बरतापूर्ण घटना के सामने आने से हड़कंप मच गया. जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया. घटना उस वक्त सामने आई, जब पुलिस को नाबालिग छात्रा एक बंद कमरे में बेहोश पाई गई. नाबालिग लड़की 9वीं क्लास की  छात्रा बताई जा रही है, जिसकी उम्र महज 14 साल है. 

नाबालिग पीड़िता के परिवार ने बताया की उनकी बेटी शुक्रवार की दोपहर को अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी. लेकिन उसके बाद वो वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश भी की थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की. पुलिस को सर्च अभियान के दौरान नाबालिग एक कमरे में मिली जिसका दरवाजा बंद, पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा उस वक्त तक लड़की बेहोश थी. 

चार गिरफ्तार 
पुलिस की शुरुआती जांच में चार मुख्य आरोपियों के इस घटना में शामिल होने की बात सामने आई है. जिनकी उम्र 17 वर्ष के लगभग है. इसके अलावा जांच में सभी आरोपियों के नशीले पदार्थ का सेवन किए होने की जानकारी भी मिली है. घटना के बाद पुलिस ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उनके दो अन्य दोस्तों की तलाश जारी है. हालांकि, वो इस बर्बरता में इनके साथ नहीं थे लेकिन उनको नाबालिग लड़की के बंधक बनाने की जानकारी थी और वो इस पूरी साजिश में शामिल थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

नशे की हालात में नाबालिग
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान नाबालिग छात्रा के प्रेमी ने लड़की को कमरे में बंद कर बलात्कार की घटना के बारे में बताया. पुलिस ने यह भी बताया कि जब वो कमरे में दाखिल हुए तो चारों नाबालिग नशे की हालात में थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं आरोपियों के नाबालिग होने के चलते ये बर्बरतापूर्ण घटना के बावजूद पुलिस पूरी सावधानी  बरत रही है. हालांकि, अभी तक आरोपियों के नाम और पहचान सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: किशोर ने की थी रेप की कोशिश फिर…बेंगलुरु की महिला टेक वर्कर की हत्या का खुला राज