News in Brief

Jammu Kashmir security: सरहद पर इस वक्त हिंदुस्तान के धुरंधरों का मिशन 26 जनवरी एक्टिव है. घाटी में हर कदम पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर है और निशाने पर हैं मुनीर के 120 आतंकी जो सीमा पार टेरर लॉन्च पैड पर मौज़ूद हैं. मगर हिंद की सेना तैयार है, पाकिस्तान की हर साजिश को सीमा पर ही कुचलने के लिए. फील्ड मार्शनल आसिम मुनीर गैंग का घुसपैठ प्लान बॉर्डर पर नाकाम हो रहा है. इसलिए ड्रोन वाली साजिश’ फेल अब सीमापार से नया खेल खेला जा रहा है. 

सेना मुस्तैद

दिन हो या फिर रात हिंद की सेना 24 घंटे मुस्तैद है. मुनीर आर्मी के हर उस नापाक प्लान को मिट्टी में मिलाने के लिए, जिसका मकसद हिंदुस्तान में दहशत फैलाना है. खास कर बॉर्डर वाले इलाके में सुरक्षा बल चौकस है. 26 जनवरी से पहले पाकिस्तान एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साज़िश रच रहा था. लेकिन आतंकिस्तान की नापाक साज़िश मिट्टी में मिल गई. ड्रोन के ज़रिए सीमा पार से हथियार भेजे गए.जिन्हें सांबा सेक्टर में सुरक्षा बलों ने ड्रोन समेत हथियार बरामद कर लिए.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- क्या हैं खतरनाक सॉनिक वेपंस, जिनका अमेरिका ने वेनेजुएला और चीन ने गलवान में किया इस्तेमाल? वायरल पोस्ट में दावा

लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट बढ़ा दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव हैं. हर साल इसी मौसम में जब सीमा पर कोहरा घना होता है. विजिबिलिटी कम होती है. मुनीर की सेना आतंकी भेजने की कोशिशें तेज कर देती है. इस बार भी वैसा ही इनपुट है लिहाजा सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं. खुलासा हुआ है कि नियंत्रण रेखा के पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकवादी मौजूद हैं. 69 लॉन्चिंग पैड एक्टिव हैं. जहां 120 आतंकी घुसपैठ के लिए मौके की तलाश में हैं.इन लॉन्चिंग पैड को पाकिस्तानी रेंजर्स-सेना सुरक्षा दे रहे हैं.

लेकिन बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान स्पेशल गाड़ी में पूरे इलाके की निगाहबानी कर रहे हैं. सीमा पर सुरक्षा सिर्फ गश्त तक सीमित नहीं. बल्कि हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम ने भी मोर्चा संभाल लिया है.

आधुनिक सर्विलांस सिस्टम

नाइट विजन उपकरण

हाई रेजोल्यूशन बॉर्डर कैमरे

ड्रोन और सेंसिंग टेक्नोलॉजी

से बॉर्डर इलाके में पूरी चौकसी बरती जा रही है. 

26 जनवरी से पहले सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं. बॉर्डर पर निगरानी कड़ी है और आतंकियों की हर चाल पर पैनी नजर रखी जा रही है.