बेंगलुरु के एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली 23 साल की यशस्विनी की मौत ने सबको झकझोर दिया है. वो सिर्फ एक स्टूडेंट नहीं थी, घर की इकलौती बेटी थी, मां-बाप की आंखों का तारा. लेकिन कॉलेज में कुछ लेक्चरर्स ने उसके जीने को इतना मुश्किल कर दिया कि उसने 8 जनवरी को फांसी लगाकर जान दे दी. अब मां ने जो आरोप लगाए हैं, उसके बाद बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. Times of India में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेंटल स्टूडेंट यशस्विनी बी की आत्महत्या का मामला अब पूरी तरह विवादों से घिर गया है. लड़की अपने कमरे में फांसी से लटकी मिली थी. शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सामान्य मौत माना था, लेकिन मां की नई शिकायत के बाद केस नया मोड़ ले चुका है.
Add Zee News as a Preferred Source
