Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया गया. बताया जाता है कि पेट्रोलिंग कर रहे सुरक्षाबलों के जवानों पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.
इस मुठभेड़ को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को पाकिस्तान बेस्ड जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जवानों ने कुछ जगहों पर कुछ आतंकियों को घेर लिया, जिसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई, इसके बाद आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया है. खबर लिखे जाने तक ये एनकाउंटर जारी है.
खबर अपडेट की जा रही है…
