News in Brief

Pakistan China conspiracy against India: बांग्लादेश चुनाव में भले ही बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे, लेकिन जमात-ए-इस्लामी विपक्ष के तौर पर प्रभावशाली भूमिका निभा सकती है. क्योंकि जमात के पास मजबूत संगठन के अलावा बड़ा कैडर और सड़कों पर लोगों को जुटाने की क्षमता है. इस वजह से चीन और पाकिस्तान जमात को भारत के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ एक अहम ताकत के तौर पर देख रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी अधिकारी लगातार जमात के नेताओं के संपर्क में हैं. वहीं भारतीय एजेंसियां चीन के बांग्लादेश में राजदूत याओ वेन की जमात प्रमुख शफीकुर रहमान से हुई मुलाकात पर नजर रखे हुए हैं. एक्सपर्ट के अनुसार चीन जानता है कि सत्ता में न होने के बावजूद भी जमात की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ लंबे समय तक बनी रहेगी और जरूरत पड़ने पर जमात सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करके माहौल को अस्थिर कर सकती है. जिसके चलते चीन भारत के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है.

बीएनपी के साथ मजबूत रिश्ते
ये पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब भारत बीएनपी के साथ अपने रिश्तों को फिर से मजबूत और सौम्य करने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए हाल ही में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीएनपी संस्थापक खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक संदेश दिया था. जिसके चलते इस भारत और बीएनपी के रिश्तों में होने वाला सुधार चीन और पाकिस्तान को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

जमात का इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद भी चीन और पाकिस्तान जमात का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. क्योंकि, भारत के नजरिए से अस्थिर बांग्लादेश एक बड़ी सुरक्षा चुनौती बन सकता है. खासकर बॉर्डर के पास वाले इलाकों में घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों के खतरे को लेकर भारत ज्यादा चिंतित है.

क्यों है खतरा?
खुफिया एजेंसियों का ये भी मानना है कि जब भी भारत बांग्लादेश में निवेश करेगा या फिर द्विपक्षीय रिश्ते बेहतर करने की कोशिश करेगा, तब-तब पाकिस्तान और चीन जमात को अशांति फैलाने के लिए आगे कर सकते हैं. इसका एक कारण छात्र संगठनों पर जमात का असर और सुरक्षा संस्थानों में उसके समर्थकों की मौजूदगी भारत के खिलाफ इस खतरे को ज्यादा बढ़ा सकती है. 

यह भी पढ़ें: न दोस्ती न विचारधारा फिर भी जमात का चीन से र‍िश्ता! बांग्लादेश में ड्रैगन का ये कैसा ‘सीक्रेट गेम’?

चीन का बांग्लादेश में निवेश

गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत बांग्लादेश में बड़ा निवेश किया है. जिसके चलते वो चाहते हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से उनके आर्थिक हितों को नुकसान न पहुंचाए. इसके बारे में सूत्रों का कहना है कि जमात ने पाकिस्तान-चीन को सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाया है. अधिकारियों के अनुसार बांग्लादेश की जमात भारत-विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने को तैयार रहती है. जिसके चीन और पाकिस्तान जमात से संपर्क कर के बीएनपी को संदेश भी देना चाहते हैं कि अगर बांग्लादेश सरकार की नीतियां उनके खिलाफ गई तो वो अस्थिरता पैदा कर सकते हैं. 

इनपुट–आईएएनएस