News in Brief

West Bengal Politics: केंद्रीय मंत्री और बालुरघाट सांसद सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रदेश में डेमोग्राफिक चेंज लाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो कोई बनर्जी या चटर्जी कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा होने और खतरे के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी ममता बनर्जी देश के बदले अपने  परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं.   

डेमोग्राफिक चेंज पर लगाया आरोप 

मजूमदार ने कहा,’ ममता बनर्जी डेमोग्राफी को बदलना चाहती हैं चाकि वह और उनका परिवार कुछ सालों तक सत्ता में बने रहें. वह यह भी जानती हैं कि अगर डेमोग्राफी बदलती है और 60 फीसदी जनसंख्या मुस्लिम हो जाती है तो फिर कोई बनर्जी या चटर्जी सीएम नहीं बन सकते. केवल एक मुस्लिम ही मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन वे (TMC) सोचते हैं कि मेरी पीढ़ी सत्ता से बाहर हो जाएगी और अमीर बन जाएगी.’ मजूमदार ने आगे आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने पॉलिटिकल टारगेट को पूरा करने के लिए सरकार को सीमाओं पर बाड़ लगाने की अनुमति नहीं दे रही हैं. 

ये भी पढ़ें- टेकऑफ के लिए तैयार खड़ा था प्लेन, नेतृत्व बदलने की अटकलों से बीच 20 सेकंड राहुल से चली डीके शिवकुमार की गुफ्तगू 

Add Zee News as a Preferred Source

 

बंगाल में डेमोग्राफिक चेंज लाना चाहती हैं ममता बनर्जी  

मजूमदार ने आगे कहा,’ ममता बनर्जी बंगाल में डेमोग्राफिक चेंज लाना चाहती हैं. यह एक पॉलिटिकल टारगेट है. बांग्लादेश के साथ हमारी लगभग 2200 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें सभी राज्य शामिल हैं और जहां बाड़ लगाना संभव है, वहां सभी राज्यों में बाड़ लगाई जा चुकी है. केवल बंगाल में ही 500 किलोमीटर से अधिक की बाड़ नहीं लगाई गई है.’ उन्होंने कहा,’ गृह मंत्री अमित शाह सदन में खड़े होकर कह चुके हैं कि अगर वे जमीन नहीं देंगे तो हम बाड़ कहां लगाएंगे?’ जब उनसे पूछा गया कि सरकार को सीमाओं की सुरक्षा के लिए इन सभी अनुमतियों की आवश्यकता क्यों है, तो मजूमदार ने कहा,’ लोग पश्चिम बंगाल में चिल्लाना शुरू कर देंगे कि आपने संघीय ढांचे को नष्ट कर दिया है.’ 

ये भी पढ़ें- ‘उन्होंने यह बेहद बहादुरी से किया…,’ जंग के समय PM मोदी की यूक्रेन यात्रा से गदगद कीव, क्या अब जेलेंस्की आएंगे भारत? 

 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा पर 79 प्रतिशत फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है. आंकड़ों में बताया गया है कि 4,096.70 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर पर 3,239.92 किलोमीटर यानी 79.08 फीसदी हिस्से पर फेंसिंग हो चुकी है. बाकी 856.778 किलोमीटर यानी 20.92 प्रतिशत हिस्से पर फेंसिंग नहीं हुई है. सांसद सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश से ज्यादा अपनी पार्टी को प्राथमिकता देते हैं.