News in Brief

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद उन्हें एक्टर अर्जुन कपूर से प्यार हुआ. वो हर जगह साथ दिखाई देते थे. हालांकि कुछ साल के बाद दोनों अलग हो गए. लेकिन मलाइका की जिंदगी में आज भी अर्जुन की एक खास जगह है. इस बारे में उन्होंने खुद बताया.

52 साल की मलाइका ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन उनके जीवन का बहुत अहम हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, ‘गुस्सा और दुख किसी खास वक्त में आते हैं, ये इंसानी फितरत है. लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाता है. ये सबसे पुरानी लेकिन सच्ची बात है कि समय सब घाव भर देता है.  एक्ट्रेस ने माना कि अर्जुन उनके लिए आज भी बहुत खास और उनके जीवन का अहम हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने कहा, “कुछ भी हो जाए, वो मेरे लिए बेहद खास हैं. मैं अपने पास्ट या फ्यूचर के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती. मीडिया में इसके बारे में काफी कुछ लिखा जा चुका है.’

मिस्ट्री मैन पर भी खुलकर बात

Add Zee News as a Preferred Source

जब उनसे ‘मिस्ट्री मैन’ वाली अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो मलाइका ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि हर बार जब वो किसी के साथ दिखती हैं, चाहे वो पुराना दोस्त हो, गे फ्रेंड हो, शादीशुदा दोस्त हो या फिर मैनेजर, लोग तुरंत लिंक-अप की बातें शुरू कर देते हैं. मलाइका ने हंसते हुए कहा, “लोगों को बातें करना पसंद है. मेरी मां भी फोन करके पूछती हैं, ‘अब ये कौन है बेबी?’ ये सब अब हंसी का मजाक बन गया है. मैं ऐसी बातों को ज्यादा हवा नहीं देना चाहती.”

 दो साल पहले हुआ ब्रेकअप 

मलाइका ने ये भी कहा कि स्पॉटलाइट में रहना आसान नहीं है. ये एक तरह का बॉर्डरलाइन वॉयरिज्म (दूसरों की जिंदगी में झांकना) है. उन्होंने बताया, “अगर आप इस बिजनेस में हैं तो ये सब सहना पड़ता है. लेकिन हमें ये हक है कि हम अपनी पर्सनल लाइफ कितनी पब्लिक करें. आज के समय में हर छोटी बात न्यूज बन जाती है.” मलाइका और अर्जुन कपूर करीब छह साल तक साथ रहे थे, लेकिन 2024 में उनका रिश्ता खत्म हो गया. इसके बावजूद मलाइका अब अपनी खुशी को सबसे ऊपर रखती हैं और कहती हैं कि वो अब किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं महसूस करतीं. बस जो उन्हें अच्छा लगे, वही करना चाहती हैं.