News in Brief

Crime News: तेलंगाना में एक महिला टीचर ने प्यार में धोखा खाने के बाद खुद के जीवन को खत्म कर लिया. घटना तेलंगाना के  विकाराबाद जिले की बताई जा रही है, जहां पर महिला के प्रेमी ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसको छोड़ दिया. महिला की पहचान 27 वर्षीय कोम्मानी सीताराममा के तौर पर हुई जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी, पुलिस को उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ. 

पुलिस और मृतिका के परिवार अनुसार सीताराममा अपने पास के गांव के रहने वाले युवक गद्दम माणिक्य के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थी. हाल ही में माणिक्य की तेलंगाना में ही सरकारी टीचर के तौर जॉब मिली थी. नौकरी मिलने के बाद उसने सीताराममा से दूरियां बनाना शुरू कर दिया. क्योंकि वो ज्यादा दहेज के लालच में किसी दूसरी युवती से शादी करना चाहता था. 

प्रेमी का बदला व्यवहार
अपने प्रेमी के व्यवहार में बदलाव को सीताराममा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने मनिक्या से सवाल पूछने शुरू कर दिए. लेकिन माणिक्य ने उसके किसी भी सवाल का ढंग से कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद सीताराममा इसकी वजह जानने के लिए माणिक्य के घर भी गई. जहां पर उसकी नोकझोंक हुई और वो बुरी तरह से दुखी हो गई थी. घटना वाले दिन सीताराममा ने बस से उतरने के बाद किसी से बात की और उसके बाद आत्महत्या कर ली. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रेमी ने दिया धोखा
पुलिस को उसका शव कोठागाड़ी गाड़ी इलाके के रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन प्रेमी के धोखा देने पर प्राइवेट टीचर के ऐसा कदम उठाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के परिवार ने पुलिस को सीताराममा और माणिक्य के रिश्ते के बारे में जानकारी दी हैं, जिसके आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Odisha News: चिप्स के पैकेट में निकला खिलौना बना नासूर, ब्लास्ट से गई बच्चे की आंख की रोशनी; मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल