Today Weather Update: उत्तर भारत में कल 14 जनवरी 2026 को 6 राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में लोगों को अधिक सावधान रहना होगा. इसके अलावा दक्षिण भारत में IMD ने मौसम में थोड़ा सुधार होने की बात कही है. चलिए जानते हैं कि कल कैसा मौसम रहने वाला है.
तेलंगाना के मौसम में हुआ सुधार
IMD के मौसम विज्ञानी बी ए श्रीनिवास ने कहा,’ तेलंगाना में शीत लहर की स्थिति में सुधार हुआ है. पिछले कुछ दिनों में तापमान में काफी वृद्धि हुई है और अधिकांश स्थानों पर अब तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. यह हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण है, जो पहले उत्तर-पूर्वी और उत्तरी दिशा से चल रही थी अब पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से चल रही है. रात के तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान इस सप्ताह के बाकी दिनों में सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और हैदराबाद शहर में अधिकतम तापमान अगले 4-5 दिनों तक सामान्य के आसपास रहेगा.’
ये भी पढ़ें- भारतीय या अमेरिकी फाउंडर्स में कौन है सबसे ज्यादा खड़ूस? इंटरनेट पर इस शख्स के खुलासे से मची हलचल
दिल्ली में शीतलहर
दिल्ली की बात करें तो यहां कल बुधवार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्राति के मौके पर मौसम खराब होने की संभावना है. सुबह के समय 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. इसके अलावा राजधानी में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है, हालांकि 11 बजे के बाद मौसम साफ होने लगेगा. ऐसे में लोग आराम से पतंगबाजी कर सकते हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- टेकऑफ के लिए तैयार खड़ा था प्लेन, नेतृत्व बदलने की अटकलों से बीच 20 सेकंड राहुल से चली डीके शिवकुमार की गुफ्तगू
पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ों में कई जगहों पर तापमान गिरने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, अनंतनाग, बारामूला और पहलगाम में भारी बर्फबारी के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है. श्रीनगर में भी अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इसके अलावा उत्तराखंड में नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, लैंसडाउन और देहरादून में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कल 14 जनवरी 2026 को कुल्लू, मनाली, और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
