
Theri Re-release Delay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के फैंस इन दिनों काफी निराश हैं. पहले उनकी मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जना नायकन’ विवादों के चलते लेट हो गई. इसके बाद उम्मीद थी कि उनकी 10 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ की 15 जनवरी को होने वाली री-रिलीज से फैंस को खुशी मिलेगी. लेकिन अब ये खुशी भी टल गई है. जिसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई.
बताया जा रहा है कि ‘थेरी’ की री-रिलीज फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है, जिससे फैंस का इंतजार और लंबा हो गया है.फिल्म के निर्माता कलैपुली एस थानु ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर दी. उन्होंने वी क्रिएशन्स की तरफ से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आने वाली फिल्मों के निर्माताओं के अनुरोध पर हमने ‘थेरी’ की रिलीज को टालने का फैसला लिया है’. ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी.
As per the request from the producers of upcoming releases, we have decided to postpone the release of “Theri”.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Kalaippuli S Thanu (@theVcreations) January 13, 2026
‘थेरी’ की भी टली रिलीज डेट
इतना ही नहीं, ये फिल्म थलापति विजय के करियप की बेस्ट और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी. एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ सामंथा रुथ प्रभु, एमी जैक्सन और चाइल्ड आर्टिस्ट नैनिका जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. ‘थेरी’ विजय की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से है. इसी वजह से इसकी री-रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे.
54 साल पुराना वो सबसे रोमांटिक गाना, जिसका आज भी दीवाना है जमाना, धुन सुनते ही खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगते हैं होंठ
‘जना नायकन’ होगी विजय की आखिरी फिल्म
हालांकि, मेकर्स की ओर से अचानक लिए गए इस फैसले से फैंस को बड़ा झटका लगा है. दूसरी ओर, विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर भी सिचुएशन साफ नहीं हो पाई है. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि ये विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके बाद वे पूरी तरह अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देने वाले हैं. वे अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ के जरिए एक्टिव पॉलिटिकल में उतर चुके हैं.
CBFC की ओर से अटका फिल्म का सर्टिफिकेट
ऐसे में फैंस इस फिल्म को उनके करियर का यादगार फेयरवेल मान रहे हैं. ‘जना नायकन’ के निर्माताओं केवीएन प्रोडक्शंस एलएलपी ने फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है, जिसकी वजह से सीबीएफसी की ओर से फिल्म का सर्टिफिकेट अटक गया है. तमिलनाडु चुनावों के माहौल में ये मामला और ज्यादा सेंसिटिव हो गया है.
लगातार टल रही फिल्म की रिलीज
फिल्म के निर्माता वेंकट ने कहा कि ये दौर उनके लिए इमोशनल और मुश्किल रहा है. उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म से जुड़े हर शख्स ने इसमें अपना दिल और सालों की मेहनत लगाई है’. उनके मुताबिक विजय एक शानदार विदाई के हकदार हैं. एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल नजर आएंगे. फिल्म को पहले 9 जनवरी, पोंगल के मौके पर रिलीज होना था.
