News in Brief

Disha Patani Dating Rumours: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस का नाम एक फेमस पंजाबी सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके साथ उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. खास बात ये है कि ये सिंगर दिशा से 5 साल छोटा है.  

जी हां, हम यहां 28 साल के फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर की बात कर रहे हैं. ये कयास लगाए जा रहरे है कि दिशा इन दिनों तलविंदर को डेट कर रही हैं. हाल ही में दिशा और तलविंद राजस्थान के उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में शामिल होने पहुंचे. इस शादी के ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिनमें से एक में दिशा और तलविंद एक दूसके का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. 

पंजाबी सिंगर को डेट कर रहीं दिशा 

इस वीडियो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा. दोनों हाथ में हाथ डाले मौनी रॉय के बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार से बातचीत करते दिखे. इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया. फैंस और नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देखकर कयास लगा रहे हैं कि क्या वाकई दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, शादी के बाद दिशा और तलविंदर को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया. 

2026 की वो फिल्म, जिसने 11 दिनों में बजट से 5 गुना की कमाई, ‘धुरंधर’ से लेकर ‘द राजा साब’ की कर दी धुलाई, रेटिंग भी मिली 9.4

हमेशा चेहरा छिपा कर रखते हैं तलविंदर

दोनों मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे. तलविंदर, जो हमेशा अपनी पहचान छुपाकर रखते हैं, इस बार भी फेस मास्क लगाए नजर आए. वे कभी भी पब्लिकली पर अपना चेहरा नहीं दिखाते, जिसके चलते उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मिस्ट्री बनी रहती है. एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद डेटिंग की चर्चाएं और तेज हो गईं. इससे कुछ दिन पहले दिशा पाटनी गोवा में भी चर्चा में आई थीं. वहां वे एक कार में एक मिस्ट्री मैन के साथ देखी गई थीं, जिसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था. 

टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ चुका नाम 

वीडियो में वो दिशा के कंधे पर हाथ रखे नजर आया. उस वक्त भी कयास लगाए गए थे कि वो शख्स पंजाबी सिंगर तलविंदर ही हो सकते हैं. हालांकि, तब भी और अब भी दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. बता दें, इससे पहले दिशा पाटनी का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था. दोनों को बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक थे. हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा. 

दिशा पटानी का वर्कफ्रंट 

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आई थीं. ये एक पीरियड फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसे डायरेक्टर शिवा ने बनाया है. फिल्म में दिशा का किरदार काफी चर्चा में रहा. अब वे ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगी. फिलहाल, दिशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वे और तलविंदर अपने रिश्ते पर कब और क्या सफाई देते हैं.