News in Brief

Karnataka Road Accident: पुलिस के मुताबिक यह हादसा एक कार और रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ. सभी पीड़ित कार में सवार थे. कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि कार में कुल छह लोग सवार थे. कार में सवार लोग दावणगेरे जिले के चन्नागिरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. घर लौट रहे थे.

जानकारी के अनुसार रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस मंगलुरु से रायचूर जा रही थी. टक्कर के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया. तीर्थहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है. मामले के बारे में और जानकारी अभी सामने आनी बाकी है.

वहीं पिछले हफ्ते चित्रदुर्ग जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई. पुलिस ने बताया कि पहली घटना में, हिरियूर तालुक के हिंदसकट्टे गांव के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें 21 से 23 साल के चार युवकों की मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी घटना में महाराष्ट्र से बेंगलुरु जा रही एक कार चित्रदुर्ग जिले के तमाटकल्लू गांव के पास पुल पर एक ट्रक से टकरा गई. कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य घायल हो गए.

पिछले हफ्ते कर्नाटक के बेल्लारी जिले में देवनगर कैंप के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना तब हुई जब कथित तौर पर एक कार का कंट्रोल खो गया और वह सड़क किनारे लगे बैरियर से टकराकर पलट गई. 

यह भी पढ़ें: ECG में सब फाइन, फिर 3 दिन बाद कैसे हुई डॉक्टर की मौत, नागपुर का ये केस चौंका रहा