टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे फिर से वापसी कर रही हैं. वहीं शो में वापसी करते ही उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया. शिल्पा ने कहा की वो हमेशा से ही शो की भाभी जी थीं. एक्ट्रेस के इस विवादित बयान पर बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपना रिएक्शन दिया है. रश्मी ने इंटरव्यू में कहा कि इस शो के किरदार ‘अंगूरी भाभी’ को शिल्पा और शुभांगी दोनों ने ही बड़े खूबसूरत ढंग से किया है. 
शिल्पा की तुलना किसी और से करना गलत
एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कहा, ‘एक एक्ट्रेस होने के नाते मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि शिल्पा अपनी तुलना शुभांगी से करना पसंद करेंगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर उनसे ये तुलना करना के लिए कहा जाता है तो एक सीनियर एक्ट्रेस होने के नाते उनकी अपमान होगा.’ रश्मि ने शुभांगी के काम के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘शुभांगी ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है और शिल्पा ने भी उतनी ही कड़ी मेहनत से इस किरदार को निभाया है. शिल्पा एक बहुत ही अपफ्रंट महिला है जो बेबाक अंदाज में बात करती हैं.’
शिल्पा शिंदे का विवादित बयान
शिल्पा की जर्नी को लेकर बात करते हुए रश्मि ने कहा, ‘उनकी अपनी एक जर्नी है वो कभी भी इस शो को छोड़ना नहीं चाहती थीं. अब जब वो वापस आ गई हैं तो ये उनके लिए अपने घर पर वापस लौटने जैसा है और मुझे लगता है कि हम सभी को उनका वेलकम करना चाहिए.’ रश्मि ने शुभांगी के काम की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने ‘अगूंरी भाभी’ के किरदार को जब तक भी जिया, वो उनकी मेहनत का नतीजा है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है.’ आपको बता दें ये कॉन्ट्रोवर्सी उस समय शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने शो में कमबैक करने के बाद मीडिया के सामने बात करते हुए कहा, ‘भाभी जी हमेशा से शिल्पा शिंदे ही थीं, इसलिए आज 10 साल बाद मैं यहां फिर से हूं.’
