Dadasaheb Phalke Biopic: आमिर खान और राजकुमार हिरानी पहले ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी शानदार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. अब दोनों एक बार फिर नई फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, जो दादासाहेब फाल्के पर बनने वाली बायोपिक है, जिसको लेकर एक बार फिर नई अपडेट सामने आई है. पहले खबरें थीं कि आमिर खान स्टारर ये फिल्म होल्ड पर चली गई है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह रुका नहीं है, बल्कि इसमें देरी हुई है.
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट को दोबारा बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि कहानी और ट्रीटमेंट दोनों मजबूत हो सकें. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्रिप्ट को फाइन ट्यून करने के बाद फिल्म का प्रोडक्शन इस साल मार्च में शुरू होगा. फिलहाल कहानी का नया ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जो आमिर और राजकुमार दोनों के विजन से मेल खाए. मेकर्स चाहते हैं कि दादासाहेब फाल्के की जर्नी को इतिहास से जुड़े रहते हुए भी आज के दर्शकों के लिए असरदार बनाया जाए.

स्क्रिप्ट री-राइट के बाद मार्च में शुरू होगी शूटिंग
मिड-डे ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिरानी और आमिर इस बात पर सहमत हैं कि फिल्म में इमोशन और फील बेहद जरूरी है. इसके साथ ही कहानी की जड़ों को इतिहास में मजबूती से टिकाए रखना भी उतना ही अहम है. स्क्रिप्ट में ह्यूमर और गंभीरता के बीच सही बैलेंस बैठाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किरदार की गहराई सही तरह से सामने आ सके. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि री-राइट का मकसद फाल्के के किरदार के ग्राफ को और दमदार बनाना है.
The Bluff Trailer: 2 मिनट 23 सेकंड का धमाकेदार ट्रेलर, बेटी के लिए मौत से भिड़ीं प्रियंका चोपड़ा, रोंगटे खड़े कर देगा खूंखार एक्शन अवतार
फिल्म को सच्चाई के साथ बनाने चाहते हैं आमिर
मेकर्स चाहते हैं कि उनकी महानता और संघर्ष दोनों ही पर्दे पर साफ दिखें. उम्मीद है कि फरवरी तक स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा. इसके बाद मार्च के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी है, ताकि प्रोजेक्ट बिना किसी जल्दबाजी के सही दिशा में आगे बढ़े. पिछले साल बॉलीवुड हंगामा में भी इस फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी. उसमें कहा गया था कि आमिर खान को शुरुआती स्क्रिप्ट थिएटर रिलीज के लिहाज से थोड़ी कमजोर लगी थी.
कौन थे दादासाहेब फाल्केा?
आमिर को लगा कि कहानी में राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी की पहचान माने जाने वाले ह्यूमर की कमी है. इसी वजह से आमिर ने स्क्रिप्ट दोबारा लिखने का सुझाव दिया था. बता दें, दादासाहेब फाल्केा का असली नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था. वे भारतीय सिनेमा के जनक माने जाते हैं. उन्होंने 1913 में ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई, जिसे भारत की पहली फीचर फिल्म कहा जाता है. आमिर खान को आखिरी बार आरएस प्रसन्ना की ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था.
