
)
Veer Pahariya Pens Cryptic Note: वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया पिछले एक साथ से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और अब दोनों अपने कथित ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. ऐसे में ज्यादातर फैंस का मानना है कि दोनों के रिश्तों को नजर लग गई. इसी बीच वीप का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. बुधवार रात वीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है’. इस लाइन को देखकर फैंस इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि वीर इस दौर से इमोशनली गुजर रहे हैं. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी आने लगे. कई यूजर्स ने कमेंट्स में वीर और तारा को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. एक यूजर ने लिखा, ‘हम आपको तारा के साथ देखना चाहते हैं, प्लीज पैचअप कर लो यार’. वहीं दूसरे ने कहा, ‘वीर और तारा एक साथ बहुत अच्छे लगते थे’.
वीर पहाड़िया के पोस्ट ने खींचा ध्यान
कुछ लोगों ने वीर को सलाह भी दी और लिखा कि अपनी इमोशंस दुनिया के सामने कम ही शेयर करनी चाहिए. इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं. इन खबरों ने इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ा, क्योंकि ये सब फेमस पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के कुछ ही दिनों बाद हुआ. इस कॉन्सर्ट में एपी ढिल्लों को तारा को गले लगाते और किस करते देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं और काफी ट्रोलिंग भी हुई.
96 साल पुराना दुनिया का वो सबसे प्यारा गाना, जो आज बन चुका है सबसे डरावना… जिसे सुनते ही कांप जाती है रूह, लेकिन ऐसा क्यों?
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद हुआ ब्रेकअप!
हालांकि, इससे पहले तारा सुतारिया ने अपने और वीर के रिश्ते को लेकर फैल रही नेगेटिव बातों पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने साफ किया था कि बेवजह की अफवाहें फैलाना सही नहीं है. इसके बावजूद ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया. कई लोग ये सोचने लगे कि क्या एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई घटना ही दोनों के अलग होने की वजह बनी. फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो वीर पहाड़िया और न ही तारा सुतारिया ने कोई ऑफिशियल बयान दिया है. दोनों की तरफ से चुप्पी बनी हुई है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं.
वेकेशन पर भी अकेले गए थे वीर पहाड़िया
इसी बीच वीर को इस महीने एक छोटी छुट्टी से लौटते हुए भी देखा गया, जहां उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और लोगों ने उनमें भी कई बातें नोटिस कीं. दरअसल, वीर को एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर जल्दबाजी में अपनी कार की ओर जाते देखा गया था. इस दौरान तारा उनके साथ नजर नहीं आईं, जिसने सबका ध्यान खींचा. बाद में वीर के साथ उनके भाई शिखर पहाड़िया और उनकी गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आईं. सिर्फ तीन लोगों के साथ ट्रिप से लौटने पर लोगों ने मान लिया कि तारा इस सफर का हिस्सा नहीं थीं.

