
Border 2: साल 2026 में जल्द ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस को काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. बॉर्डर 2 फिल्म का काफी बज बना हुआ है और ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है.
‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म में कास्ट के शानदार डायलॉग देखकर फैंस को पुरानी वाली फिल्म की याद आ रही है. फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच एक्टर अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने एक फैन की ख्वाहिश को पूरा कर दिया, जिसके बाद फैन की तो बल्ले-बल्ले ही हो गई.
अहान शेट्टी ने फैन को दिया सरप्राइज
दरअसल, सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फैन ने ‘बॉर्डर 2’ देखने की अपनी एक्साइटमेंट के बारे में बताया. इसी बीच एक्टर अहान शेट्टी की एक फैन ने एक रील शेयर की, जिस पर उसने लिखा हुआ था कि ‘अगर अहान शेट्टी ने इस रील पर कमेंट किया, तो मैं अपने सारे फैंस को लेकर फिल्म ‘बॉर्डर 2′ देखने जाऊंगी.’ बर फिर क्या था. अहान ने इस रील पर कमेंट किया और फैन को जबरदस्त सरप्राइज दे दिया. अहान ने रील पर कमेंट करते हुए लिखा ‘डील, आपके फ्रेंड्स और फैमिली के लिए टिकट मेरी तरफ से’ इसके बाद अब इस रील पर अहान शेट्टी के कमेंट्स पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं.

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस फिल्म की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है. पिछली फिल्म में भी सनी देओल लीड रोल में थे और फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में भी वो लीड रोल में ही नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. सिनेमाघरों में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है.
