News in Brief

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ दिनाजपुर जिले में गुरुवार 15 जनवरी 2025 को चौकुलिया स्थित गोलपोखेर-॥ के ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर (BDO) के ऑफिस में  उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी. यह घटना SIR की सुनवाई प्रक्रिया के दौरान हुई. BDO ने घटना को लेकर चौकुलिया पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाकर मामले की जांच और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

BDO ऑफिस में भीड़ का आतंक 

BDO कि शिकायत के मुताबिक यह घटना 15 जनवरी 2026 की सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर हुई. इस दौरान तकरीबन 300 लोगों की भीड़ जबरन BDO ऑफिस में घुस गई और ऑफिस के इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट किया. इतना ही नहीं भीड़ ने फर्नीचर, इलेक्ट्ऱॉनिक उपकरण, कई डिपार्टमेंट के ऑफीशियल डॉक्यूमेंट्स, जिसमें रिलीफ सेलेक्शन, सोशल वेलफेयर सेक्शन और सेल्फ हेल्प ग्रुप समेत NRLM सेक्शन को डैमेज किया गया. 

ये भी पढ़ें- अवैध प्रवासी बताकर बांग्लादेशी डिपोर्ट की गई मुस्लिम विधवा महिला, SC का खटखटाया दरवाजा; दायर की याचिका

Add Zee News as a Preferred Source

 

पुलिस-कर्मचारी भी घायल 

घटना को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मेन गेट को बंद कर स्थिति कंट्रोल में लाने की कोशिश की.वहीं ऑफिस में कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए दरवाजे-गेट बंद कर दिए. ऑफिस में तोड़फोड़ करने के बाद भाड़ ने ऑफिस के कमरों के अंदर और बाहर टूटे हुए फर्नीचर और फटे डॉक्यूमेंट्स में आग लगा दी, जिससे बिल्डिंग को और अधिक नुकसान पहुंचा. FIR के मुताबिक हमले में लगभग 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. वहीं कई पुलिसकर्मी भी इसमें बुरी तरह घायल हुए. घायल हुए कर्मचारियों को भी अस्पताल ले जाया गया है. 

ये भी पढ़ें- 77वें गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे यूरोपियन काउंसिल के ये नेता, सरकार ने की ऑफीशियल अनाउंसमेंट   

 

BDO ने सौंपी CCTCV फुटेज 

BDO ने FIR ने घटना की CCTV फुटेज भी सौंपी है. शिकायत में आगे बताया गया कि BDO ऑफिस इलेक्शन कमिशन और जिला अधिकारियों के आदेश के मुताबिक SIR प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई के लिए वोटर्स को नोटिस जारी कर रहा था. घटना वाले दिन सुबह 11 बजे के बाद 500 सुनवाई निर्धारित थीं, जिसके लिए तकरीबन 50-60 लोग ऑफिस पहुंचे थे. अधिकारियों ने कथित तौर पर यह समझाने की कोशिश की कि यह प्रक्रिया नियमित है, लेकिन भीड़ इस मुद्दे पर चर्चा करने या कोई आपत्ति दर्ज कराने को तैयार नहीं थी. अशांति के दौरान इस्लामपुर और डालखोला को जोड़ने वाली कई सड़कें भी बाधित हो गईं थीं. बता दें कि इससे पहले मुर्शिदाबाद में भी उपद्रवियों ने SIR को लेकर BDO ऑफिस में आग लगाई थी.