News in Brief

Operation Sindoor: सेना दिवस के मौके पर सेना की ओर से आज एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी क्लिप को दिखाया गया है. इस वीडियो में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों, एयरबेस और रडार सिस्टम पर किए गए सटीक हमलों की झलक भी देखने को मिल रही है. 

भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. सेना की ओर से जारी करीब तीन मिनट के वीडियो की शुरुआत भारत की संसद पर हुए आतंकी हमले से होती है. इसके बाद तमाम आतंकी हमलों का दृश्य देखने को मिलता है. सेना की ओर से जारी किए गए वीडियो में साल 2001 का संसद हमला, 2002 का अक्षरधाम पर हमला, साल 2008 का मुंबई अटैक, साल 2016 का उरी हमला, साल 2019 का पुलवामा हमला और साल 2025 का पहलगाम हमले जिक्र किया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर पर संदेश

Add Zee News as a Preferred Source

इन सभी हमलों को भारतीय सेना ने अपने वीडियो में ‘मानवता पर हमला’ करार दिया है. सेना ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने अदम्य साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प के साथ इतिहास रचा. आर्मी डे परेड, जयपुर में प्रदर्शित इस लघु फ़िल्म के माध्यम से वीरता की इस प्रेरक गाथा को देखें.

 

पाकिस्तान पर भारत की झलक 

इस वीडियो में पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया गया है, परंतु यह भी दिखाया गया है कि जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी का भारतीय शस्त्रबलों ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को मार गिराया गया. वहीं, सीमा के पास मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना भी बनाया गया और बाद में पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार और एयरबेस को तबाह कर दिया गया. 

वीडियो से सेना का संदेश 

इस वीडियो के साथ सेना ने दुश्मनों को सख्त चेतावनी दी है. माना जा रहा है कि सेना ने पाकिस्तान को विशेष तौर पर चेतावनी दी है. वीडियो के समापन से पहले एक संदेश दिखता है, जिसपर लिखा है कि हमारे दुश्मनों के लिए चेतावनी. कायरता की कीमत चुकानी होगी. गौरतलब है कि वीडियो के माध्यम से न केवल सैन्य क्षमता को दिखाया गया है, बल्कि यह भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा. 

यह भी पढ़ें: ये कैसी दोस्ती! अमेरिका ने सस्पेंड किया पाकिस्तान के लिए वीजा, भारी बेइज्जती के बाद PAK ने दिया ये जवाब