)
Honey Singh Apologises: पॉपुलर रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह को हाल ही में दिल्ली में नांकू और करुण के कॉन्सर्ट के दौरान दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर आखिरकार माफी मांगनी पड़ी. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और कई लोगों को आपत्तिजनक लगा. हनी सिंह ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मंशा साफ की और माफी मांगी. उनका ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर कई रिएक्शन आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था और वे अपने शब्दों के लिए जिम्मेदारी लेते हैं. शेयर किए वीडियो में हनी सिंह ने कहते हैं कि वे कॉन्सर्ट में एक गेस्ट के तौर पर गए थे और जब उन्होंने जनरेशन Z के दर्शकों को देखा तो उन्होंने एक जरूरी मैसेज देना चाहा. हनी सिंह ने कहा कि हाल ही में उन्होंने कुछ डॉक्टरों, गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से बात की थी, जिन्होंने उन्हें बताया कि कई लोग इनसिक्योर इंटीमेसी की वजह से STDs का शिकार हो रहे हैं.
अपने युवा फैंस को देना चाहते थे मैसेज
इसी वजह से उन्होंने सिक्योर इंटीमेसी की अहमियत को आसान भाषा में बताने की कोशिश की. हनी सिंह ने बताया कि उनका मकसद था कि यंगस्टर्स कंडोम का इस्तेमाल करें और सिक्योर इंटीमेसी की आदत अपनाएं. उन्होंने कहा, ‘जब मैं शो में गया, तो मैंने Gen Z का ऑडियंस देखा और सोचा कि उन्हें उनकी भाषा में समझाना चाहिए बिना प्रोटेक्शन इंटीमेट न हों और कंडोम का इस्तेमाल करें’. रैपर ने ये भी कहा कि वे उसी भाषा में बात करना चाहते थे जिसे यगंस्टर्स आसानी से समझ सकें.
10 साल पुरानी महा डिजास्टर फिल्म… जिसके 6 गानों में से 2 आज भी हैं चार्टबस्टर, 1 को तो यूट्यूब पर मिले 1.1 बिलियन व्यूज
आखिरकार हनी सिंह को माफी मांगनी पड़ी
अपने बयान से लोगों को ठेस पहुंचने पर हनी सिंह ने माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘लेकीन वो भाषा कईयों को बहुत बुरी लगी. मैं आप सब से माफी मांगता हूं जिनको मेरी वो भाषा बुरी लगी. मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था. इंसान एक गलतियों का पुतला है’. उन्होंने साफ किया कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी और वे अपने शब्दों पर ध्यान देंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कोशिश करूंगा आज के बाद ऐसी गलती दोबारा न हो. मैं अपनी जबान पर काबू रखूंगा कि मैं क्या बोलूंगा, किसको बोलूंगा और कैसे बोलूंगा’.
लाखों युवा Honey Singh को फॉलो करते हैं, लेकिन वह सार्वजनिक जगहों पर गलत और अशोभनीय व्यवहार को बढ़ावा देते नज़र आते हैं।
समझ नहीं आता कि ऐसे व्यक्ति को आखिर कौन और क्यों बुला रहा है, जो लोग और संस्थाएं, जैसे WPL उन्हें अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं।
उन्हें यह… pic.twitter.com/rXfT7tk35c
— JIMMY (@Jimmyy__02) January 14, 2026
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिया था ये विवादित बयान
ये विवाद उस क्लिप से शुरू हुआ, जिसमें हनी सिंह ने कॉन्सर्ट में स्टेज पर कहा था, ‘B***C दिल्ली की ठंड! इसमें ना गाड़ी में करों, बड़ा मजा आता है, इतनी ठंड में. दिल्ली की ठंड में. कंडोम का इस्तेमाल करें, दोस्तों, प्लीज. सेफ रहें!’. इस क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रैपर की आलोचना की और कुछ ने उनका मज़ाक भी उड़ाया. कई लोगों ने उन्हें ‘यो यो हनी सिंह’ (Yo Yo Horny Singh) तक कह दिया और उनकी लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी पर भी सवाल उठाए.
