Thane Election Result LIVE Updates: ठाणे महानगरपालिका चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. मतदान 15 जनवरी को हुए थे, जबकि मतगणना 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इन नतीजों पर न केवल ठाणे शहर, बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र माने जाने वाले ठाणे में यह चुनाव साख की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है. शिवसेना में हुई बड़ी बगावत के बाद यह पहला मौका है जब शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट (UBT) किसी निकाय चुनाव में आमने-सामने हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करने की कोशिश में है जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) मुंब्रा-कलवा बेल्ट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है. ठाणे महानगरपालिका के नतीजे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम माने जा रहे हैं. मतगणना के साथ ही परिणामों से जुड़े पल-पल के अपडेट के जी न्यूज के साथ बने रहे हैं…
Thane Election Result LIVE: वोटों की गिनती कब शुरू होगी?
ठाणे नगर निगम (TMC) चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू होगी. बता दें, ठाणे में कुल मतदाताओं की संख्या 1649869 थी, जहां 133 सीटों पर 649 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
