News in Brief

ग्लोबल स्टार प्रियंका और अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास की बेटी मालती मैरी चार साल की हो गई हैं. इस खुशी के अवसर को कपल ने पूरे प्यार और खुशी के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक खुद प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती के जन्मदिन पार्टी की एक झलक दिखाई. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मालती के लिए ‘द लिटिल मरमेड’ थीम पर बर्थडे सेलिब्रेट किया गया. पार्टी में केक खास तौर पर इस थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. केक पर डिज्नी की मशहूर किरदार एरियल और उसकी दोस्त सेबास्टियन को बनाया गया.

इमोशनल हुए पापा निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वह चार साल की हो गई है.’ वहीं, निक जोनास ने 
भी अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, हालांकि उन्होंने मालती के चेहरे को केक इमोजी से ढक रखा था. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी नन्ही परी अब चार साल की हो गई है.’ इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन मालती के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, ‘मधु चोपड़ा ने लिखा, ‘मालती ने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को खुशियों और जादू से भर दिया. आपको ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

सरोगेसी से हुईं मालती मैरी
खबरों की मानें तो कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था. बाद में इस कपल ने खुलासा किया था कि मालती का जन्म समय से पहले हो गया था, जिसके चलते उसे 100 दिनों से ज्यादा समय तक एनआईसीयू में रहना पड़ा था. यह समय दोनों के लिए बेहद मुश्किल था. वहीं मुश्किल समय से निकलने के बाद ये कपल अकसर अपनी बेटी मैरी के साथ वेकेशन पर घूमते हुए नजर आते हैं, जिसकी तस्वीरें प्रियंका और निक अकसर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.