Makarand Narvekar: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों का आज यानी 16 जनवरी 2026 को ऐलान हो रहा है. महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर देशभर की नजरें रहती हैं. क्योंकि यहां होने वाले चुनाव कई मायनों में एग्जांपल सेट करते हैं. इसके अलावा यहां की बीएमसी एशिया की सबसे अमीर नगर निगम भी है. अमीर नगर निगम की जानकारी तो आपको पहले से पता होगी या फिर अब पता चल गया होगा लेकिन इस खबर में हम आपको 2026 के चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार के बारे में बताने जा रहे हैं.
दरअसल चुनाव लड़ने के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा देना होता है. इसके अलावा खुद पर चलने वाले केसों की भी पूरी डिटेल साझा करनी होती है. इसी दौरान सबसे अमीर और सबसे गरीब उम्मीदवार की जानकारी सामने आती है. इस बार महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के सबसे अमीर उम्मीदवार मकरंद नार्वेकर बताए जा रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी का कैंडिडेट हैं. नार्वेकर वार्ड नंबर 226 से चुनाव लड़ रहे हैं. वे महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के छोटे भाई हैं. उनकी उम्र 47 वर्ष है. इससे पहले वो दो बार चुनाव लड़ चुके हैं.

मकरंद नार्वेकर ने हलफनामें में क्या बताया
मकरंद नार्वेकर ने अपने चुनावी हलफनामें में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 124.4 करोड़ रुपये है. इस आंकड़े के साथ वो 2026 में होने वाले महाराष्ट्र निकाय चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार बने हैं. दिलचस्प बात यह है कि इससे पिछले दो चुनावों की बात करें तो उनकी संपत्ति में बहुत कम थी. 2017 के चुनाव में वो 6.32 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे, जबकि 2012 के चुनाव में उनके पास सिर्फ 3.67 करोड़ की संपत्ति थी और अब 2026 में वो 124 करोड़ से भी ज्यादा की जायदाद के मालिक हैं. 2012 से 2026 तक का ग्रोथ प्रतिशत निकालें तो 1900 प्रतिशत के साथ उनकी जायदाद में इजाफा हुआ है.
मकरंद नार्वेकर की संपत्ति का विवरण
बात करें उनकी संपत्ति के प्रकार की तो नार्वेकर के पास 32.14 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, और 92.32 करोड़ की अचल संपत्ति है. इसके अलावा उनके ऊपर 16.68 करोड़ रुपये की देनदारी है. एक रिपोर्ट में बताया कि उनकी अचल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा रायगढ़ जिले के अलीबाग में मौजूद है. उन्होंने अक्टूबर 2022 से लेकर नवंबर 2025 के बीच यहां 27 कृषि प्लॉट खरीदे थे और हाल के वर्षों में हाई वैल्यू रयल एस्टेट होने की वजह से यहां की जमानों के दाम में तेजी आई है.
