News in Brief

अनबन या फूट पड़ने के बाद जब रिश्ते सुधर जाते हैं तब भी एक ‘गांठ’ रह जाती है. मतलब रिश्ता पहले जैसा सहज नहीं रह पाता. महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले शरद पवार के परिवार का एकजुट होना भी वोटरों को नहीं लुभा पाया. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर भतीजे अजीत पवार ने नई पार्टी बना ली थी. निकाय चुनाव में लगा कि अकेले लड़ना बेकार होगा तो अजीत चाचा के घर पहुंच गए. हालांकि पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के रुझान बता रहे हैं कि लोगों ने उन पर भरोसा नहीं जताया. 

दोपहर 1.30 बजे तक मिले रुझाने के मुताबिक 128 सीटों वाली पिंपरी-चिंचवाड महानगरपालिका में अजीत पवार का गुट 40 सीटों पर आगे चल रहा है. भाजपा 70 सीटों के साथ काफी आगे निकल गई है. पुणे के नतीजे पवार परिवार के लिए बड़ा झटका हैं. पुणे की बारामती सीट शरद पवार या कहें कि पवार फैमिली से ही जानी जाती है. यह जिला शरद पवार का गढ़ माना जाता रहा है. उनके परिवार के कई सदस्य यहां से लड़े और जीते लेकिन साफ है कि परिवार के टूटने का असर वोट बैंक पर भी हुआ है. 

वहीं पुणे में पवार परिवार केवल 7 सीटों पर सिकुड़ता दिख रहा है जबकि भाजपा 52 सीटें जीत रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

2017 के चुनाव में भाजपा को 75 और अविभाजित एनसीपी को 37 सीटें मिली थीं. 

खबर अपडेट हो रही है…