Supreme Court: भाजपा छोड़कर TMC का दामन थामने के बाद पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय को बड़ा झटका लगा था. कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुकुल रॉय की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी थी. जिसे लेकर काफी ज्यादा सियासत हो रही थी. मुकुल रॉय ने बीजेपी से जीत हासिल की थी लेकिन वो बाद में TMC में चले गए थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने मुकुल रॉय को बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई है.
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने ने मुकुल रॉय को पश्चिम बंगाल विधान सभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई. कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने पर विधायक मुकुल रॉय को दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किया था. टीएमसी नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुवेन्दु अधिकारी , अंबिका रॉय, विधानसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया, चार हफ्ते में जवाब मांगा.
तीसरी बार चुने गए थे विधायक
साल 2021 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मुकुल रॉय कृष्णानगर उत्तर से चुनाव जीते थे वह लगातार तीसरी बार यहां से चुने गए थे. मुकुल रॉय पहली बार यहां से 2011 में जीते थे, इसके बाद वह 2016 में फिर से टीएमसी के विधायक बने थे. हालांकि बीजेपी से जीतने के बाद वो टीएमसी में चले गए थे.
TMC ने किया था निलंबित
2017 में सारधा घोटाले में मुकुल रॉय का नाम नारदा स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया उसके बाद मुकुल रॉय को पार्टी से निलंबित कर दिया था. पार्टी से निलंबित होने के बाद मुकुल रॉय से भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने सितंबर में टीएमसी से अक्टूबर में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था.
