News in Brief

मूवी रिव्यू: राहु केतु
कलाकार: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा, चंकी पांडे, अमित सियाल, मनु ऋषि चड्डा, सुमित गुलाटी
निर्देशक: विपुल विज
अवधि: 2 घंटे 17 मिनट
रेटिंग: 3.5

Rahu Ketu Film Review: वरुण धवन और पुलकित सम्राट जब भी कुछ लाते हैं तो वो हंसा-हंसाकर लोगों को लोटपोट करने वाला होता है. फिर चाहे इनकी फिल्म फुकरे ही ले लीजिए. इस बार भी इन दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लक आजमाने आ गई है. जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ इस बार करप्शन को खत्म करने का भी तड़का हंसी मजाक के साथ एक दम परफेक्ट लगाया गया है.16 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘राहु केतू’ कैसी है ये हम आपको बताते हैं.

क्या है कहानी?

Add Zee News as a Preferred Source

‘राहु केतू’ की कहानी शुरू होती है हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर से. जहां लेखक चूरू लाल शर्मा अपनी किस्मत और कलम दोनों से परेशान है. तभी उसकी जिंदगी में एंट्री होती है फूफाजी की जिनका रोल मूवी में पीयूष मिश्रा ने निभाया है. इनके पास एक जादुई किताब है. जिसमें जो भी कहानी लिखो उसके किरदार असल रूप ले लेते हैं. ऐसे में इसी जादुई किताब से निकलते हैं राहु और केतू. ये दोनों बातों और देखने में मासूम भी है और सारी मुसीबतों की जड़ भी हैं. 

करप्शन के साथ हास्य का तड़का

जहां पर ये दोनों जाते हैं वहां पर या तो लोग अपने करप्शन का भांडा डर के मारे खुद ही फोड़ देते हैं तो कई बार लोगों की जान ही निकल जाती है. इन दोनों के कांडों की अफवाहें पूरे शहर में इस तरह से फैली होती हैं कि लोग इन्हें देखते ही वहां से भाग जाते हैं या फिर इन दोनों को वहां से निकाल देते हैं. यानी कि पूरा शहर इन्हें अपशकुन समझने लगता है. इस बीच मूवी में कुछ ऐसे सीन्स हैं जिसे देखने पर आपको ऐसे पंच देखने को मिलेंगे कि आपके चेहरे पर अपने आप हंसी आ जाएगी. 

 

जबरदस्त कॉमेडी

इसी उथल-पुथल में मीनू और अजीबोगरीब अपराधी मोर्देखाई यानी चंकी पांडे की एंट्री कहानी को और रंगीन बना देती है.एक्टिंग की बात करें तो इसमें वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट ने अपनी कॉमिग टाइमिंग और चुलबुले अंदाज में फिट बैठते हैं. दोनों की जुगलबंदी फिल्म में आपको पसंद आएगी. वहीं,पीयूष मिश्रा फूफाजी बनकर हर सीन में रहस्य और अपनी कविताओं से एक अलग हास्य घोल देते हैं.

फैमिली एंटरटेनर

फिल्म में कहीं पर भी ऐसा नहीं लगा कि कॉमेडी को जबरदस्ती ठूसा गया है. लेकिन,इतना जरूर कि ये मूवी आप दिमाग को साइड में रखकर देंगे तो इसे देखने में आपको और भी मजा आएगा. हिमाचल की लोकेशन फिल्म को विजुअली फ्रेश बनाती है और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के मिजाज में घुला रहता है. ऐसे में इस मूवी को आप आराम से फैमिली के साथ देख सकते हैं.