Jalna Municipal Corporation Election Result: 2017 में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पांगारकर ने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर चुनाव जीता है. उन्होंने जालना नगर निगम चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया. पांगारकर वार्ड 13 से चुनाव लड़ रहे थे. जिसमें उनका मुकाबला सीधे-सीधे बीजेपी और कई दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों से था. हालांकि, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने इस वार्ड में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा था.
इससे पहले पांगारकर नवंबर 2024 में शिवसेना में शामिल हो गए थे, जिसके बाद जनता ने उनका विरोध किया गया तो शिंदे ने उनके पार्टी में शामिल होने को स्थगित कर दिया था. दरअसल, पांगारकर गौरी लंकेश के हत्याकांड में आरोपी हैं. गौरी लंकेश एक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थी, जिनकी 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पांगारकर को 4 सितंबर 2024 को जमानत दी थी.
