Dhurandhar 2 VS Toxic: ‘धुरंधर’ साल की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर मूवी है. इसने 42 दिनों में 1272 करोड़ का कलेक्शन किया है.पहले पार्ट की सक्सेस को भुनाने के लिए मेकर्स ने दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया जो 19 मार्च, 2026 है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो आगे बढ़ सकती है. जिसकी वजह बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचना है. लेकिन, अब मेकर्स ने इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर उनका आखिरी फैसला क्या है.
आदित्य धर का बड़ा फैसला
दरअसल,’यश’ की ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ फिल्म की रिलीज डेट एक ही यानी कि 19 मार्च है. दोनों ही फिल्मों का बज काफी बना हुआ है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि हो सकता है कि इस टकराव से बचने के लिए आदित्य धर अपनी मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दें. इन खबरों को लेकर आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट लिखा जिसने इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया. ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद ज्यादातर लोग डायरेक्टर को इंस्टाग्राम पर टैग कर फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे थे. ऐसे में एक पोस्ट को शेयर कर आदित्य धर ने ऐसी बात कह दी कि उनका पोस्ट वायरल हो गया.

नहीं बदलेंगे रिलीज डेट
एक फैन ने आदित्य धर को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘एक हफ्ते से ज्यादा हो गया धुरंधर देखे हुए. मैं इस फिल्म को दोबारा भी थिएटर में देखने गई. इतनी ऑब्सेस्ड हो गई हूं. उसके बाद भी बार-बार देख सकती हूं. आप सही में GOAT डायरेक्टर हैं. धुरंधर 2 को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत आप जैसे बेहतरीन निर्देशक पाकर धन्य है.’ इसी पोस्ट को आदित्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और जवाब में लिखा- ‘थैंक्यू…इन शब्दों के लिए आपका आभार. 19 मार्च को थिएटर में मिलते हैं.’
2025 की वो फिल्म जिसका थिएटर में निकला दम, 2026 में OTT पर बन गई नंबर 1,ब्लॉकबस्टर मूवीज को दी मिनटों में मात, पहला पार्ट था सुपरहिट
19 मार्च को होगा तगड़ा क्लैश
आदित्य धर के इस जवाब से साफ हो गया है कि वो ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट को वो नहीं बदलेंगे. वो अपने फैसले पर अडिग है और इस क्लैश के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं. अब देखना होगा कि दो बिगेस्ट फिल्मों की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर क्या बवाल मचाती है.
