Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव नतीजों (Maharashtra Civic poll resluts 2026) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निराशा जताई है. चुनाव नतीजों को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को एक बार फिर घेरते हुए बीजेपी को भी अपने लपेटे में लिया. वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने इसे देशविरोधी गतिविधि बताया. वोट डालने के बाद उनकी उंगली पर लगने वाली स्याही मिट जाने वाले वीडियोज पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने Gen Z के बीच बहुप्रचिलित एक शब्द ‘गैस लाइटिंग’ का इस्तेमाल करते हुए चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा कम करने का आरोप लगाया. क्या होती है गैसलाइटिंग? आइए बताते हैं.
चुनाव आयोग और गैस लाइटिंग
निकाय चुनाव के दौरान कुछ मतदाताओं और विपक्षी पार्टियों की शिकायत कि मतदान के बाद उंगलियों पर लगाई गई स्याही आराम से मिट जा रही थी. राहुल गांधी ने ऐसी घटनाओं को चुनाव आयोग द्वारा की गई ‘गैसलाइटिंग’ बताते हुए कहा, ‘मैं ऐसा भारत बनाना चाहता हूं जहां सबकी बात सुनी जाए.’ X पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘चुनाव आयोग का नागरिकों को गुमराह करना ही हमारी डेमोक्रेसी में भरोसे के खत्म होने की वजह है. वोट चोरी देश विरोधी काम है.’
गैसलाइटिंग क्या है?
‘गैसलाइटिंग’ Gen Z की बातचीत की कथित डिक्शनरी से जुड़ा है. ‘गैसलाइटिंग’ टर्म का इस्तेमाल धोखाधड़ी यानी हेरफेर के मामलों को बताने के लिए किया जाता है. इस टर्म में कुछ और चीजें भी शामिल होती हैं. जैसे तथ्यों को बार-बार नकारने, जानकारी को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और दूसरों की प्रतिक्रियाओं में दोष निकालने को भी इससे जोड़कर देखा जाता है. गैसलाइटिंग अक्सर छोटे, दिखने में ऐसे झूठ से शुरू होती है, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता है. राहुल गांधी ने गैस लाइटिंग की बात कहते हुए ये जताने कि कोशिश की है कि चुनाव आयोग उनके आरोपों की जांच करने के बजाए पर्दा डाल रहा है.
