)
‘बागी 2’ एक्ट्रेस दिशा पटानी आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं, जिसमें कभी उनकी फिल्मों का जिक्र तो कभी उनके फोटोशूट की तस्वीरें वायरल होती हैं. मगर इस बार उनकी फिल्म या फोटो नहीं बल्कि सिंगर तलविंदर के साथ डेटिंग अफवाहें उड़ रही हैं. इन खबरों ने उस समय तेजी पकड़ी जब दोनों को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में हाथ पकड़े देखा गया. वहीं जहां, एक और दिशा और सिंगर साथ में पार्टी एंजॉय कर रहे थे तो दूसरी ओर, मॉडल सोनी कौर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया. मॉडल के उस पोस्ट से इंटरनेट पर मौजूद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया कि वो सिंगर तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड हो सकती हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरों के बढ़ने के बाद अब मॉडल सोनी कौर ने एक पोस्ट शेयर कर साफ किया है कि उनका पोस्ट तलविंदर के लिए नहीं था.
सोनी कौर ने रुमर्स को बताया गलत
मॉडल सोनी कौर ने अपनो पोस्ट में तलविंदर के साथ डेटिंग की खबरों को झूठा बताते हुए कहा, ‘मेरा पोस्ट किसी एक को निशाना बनाकर नहीं है. ये आज के कल्चर पर एक कॉमन स्टेटमेंट थी, जहां इंटीमेसी को अक्सर सम्मान के बजाय गलत तरीके से लिया जाता है. मैं इन लोगों को पर्सनली नहीं जानती. सोशल सीटिंग में मेरी उनसे केवल थोड़ी और आम बात हुई है. इसे सबको बताना गलत होगा और इसके चलते मुझे बिना मांगे लोगों की अटेंशन मिली है, जो मुझे पसंद नहीं है.’
‘मुझे ऐसे फेमस नहीं होना…’
कौर ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने 15 सालों से ज्यादा समय तक मॉडल के रूप में काम किया है और मैं अपनी प्रोफेशनल रेप्यूटेशन को सबसे ऊपर रखती हूं. मैं नहीं चाहती कि मेरा नाम किसी के पास्ट या प्रजेंट रिलेशनशिप से जोड़ा जाए. मैं कॉन्ट्रोवर्सी से फेमस नहीं होना चाहती. मेरा नाम तलविंदर से जोड़ना बंद करें. उस कम समय की मुलाकात के अलावा मैं उन्हें जानती ही नहीं हूं.’
दिशा-तलविंदर नहीं दी कोई जानकारी
फिलहाल, दिशा और तलविंदर दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है. इससे पहले, ऐसी अफवाहें थीं कि दिशा का एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप था. दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2022 में अलग हो गए. एक्स कपल के बीच अब अच्छा रिश्ता है और दिशा टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के काफी करीब हैं.
