
Jism Film Complete 23 Years: साल 2000 के शुरुआती समय में हिंदी सिनेमा में थ्रिलर और इरॉटिक-ड्रामा फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा था. दर्शक अब सिर्फ फैमिली ड्रामा तक सीमित नहीं रहना चाहते थे, बल्कि उन्हें बोल्ड, डार्क लव स्टोरी और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट पसंद आने लगे थे. कम बजट में बनने वाली, लेकिन म्यूजिक और कहानी पर फोकस रखने वाली ऐसी फिल्में खासकर शहरों के यंगस्टर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही थीं.
इसी बीच एक ऐसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, जिसने दर्शका का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. ये फिल्म बोल्ड किसिंग और इंटीमेट सीन से भरी पड़ी थी. आज इस फिल्म को 23 साल पूरे हो चुके हैं. हम यहां 17 जनवरी, 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज एरोटिक-रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘जिस्म’ की बात कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन अमित सक्सेना ने किया था, जबकि पूजा भट्ट ने इसे प्रोड्यूस किया था. उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई थी फिल्म
2000 के दशक में ये फिल्म रोमांटिक-थ्रिलर जॉनर की सबसे चर्चित फिल्मों में बनी. रिलीज के वक्त इसकी कहानी और बोल्ड अंदाज दर्शकों के लिए बिल्कुल नया था. इसी वजह से फिल्म ने पहले ही हफ्ते से मीडिया और ऑडियंस के बीच अच्छा बेस बना लिया था. फिल्म में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे. उनके साथ गुलशन ग्रोवर, विनय पाठक और रणवीर शौरी जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा बने और कमाल कर दिया.
6 मिनट 26 सेकंड का वो दर्दभरा गाना, जो दिल टूटे आशिकों का बना सहारा, 43 साल बाद भी तन्हाई में सुनकर भर आती हैं आंखें
इस फिल्म में थे टोटल 9 हिट गाने
फिल्म की कहानी एक शराबी वकील और एक मिस्टीरियस शादीशुदा औरत के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों के बीच शुरू हुआ प्यार धीरे-धीरे एक खतरनाक साजिश में बदल जाता है, जहां लालच, धोखा और कत्ल जैसे कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आते हैं. फिल्म को दर्शकों से खासकर बड़े शहरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसके बोल्ड कंटेंट और थ्रिलर ट्रीटमेंट पर खूब बहस हुई, लेकिन इसका म्यूजिक सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा. फिल्म में 9 गाने थे और सभी हिट हुए.

फिल्म ने 4 गुना की थी कमाई
‘आवारापन बनजरापन’, ‘जादू है नशा है’ और ‘चाहा है तुझको’ जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं. इस फिल्म का टोटल बजट लगभग 3.25 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भारत में करीब 8.14 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 13.4 करोड़ की कमाई की थी. कम बजट के मुकाबले शानदार कमाई की वजह से ट्रेड एनालिस्ट्स ने इसे हिट फिल्म बना दिया. ये उस साल की उन फिल्मों में शामिल रही, जिन्होंने कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया.
आज भी ये फिल्म OTT पर करती है राज
हालांकि, आद फिल्म को IMDb पर सिर्फ 5.2/10 की रेटिंग मिली है, जो इसके मिक्स्ड क्रिटिकल रिस्पॉन्स को दिखाती है. समय के साथ इस फिल्म ने एक अलग तरह की कल्ट फैन-फॉलोइंग बना ली. आज भी ये फिल्म कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती है. अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे रेंट या बाय किया जा सकता है, जबकि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ये समय-समय पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रहती है. साथ ही आप इस यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

