
Ratti Shabd ka Kya Matlab Hota Hai: आम बोलचाल में हम अक्सर कहते हैं कि ‘रत्ती भर का भी फर्क नहीं पड़ा’. यह शब्द इतना व्यापक है कि हर चौथा आदमी बातचीत में यह शब्द बोल ही दता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यह रत्ती होती क्या है. जिसका लोग बार-बार जिक्र करते रहते हैं. आज हम इस शब्द का अर्थ आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.
क्या होती है ‘रत्ती’?
दरअसल रत्ती, जौ या गुंजा (रत्ती का बीज) को कहा जाता है. यह एक प्राचीन भारतीय माप इकाई है. इसका इस्तेमाल पुराने समय में सोना, चांदी और हीरे जैसी कीमती धातुओं को तौलने के लिए किया जाता था. रत्ती का अर्थ बेहद सूक्ष्म मात्रा से होता है. यानी इतना कम कि उसमें फर्क महसूस करना भी मुश्किल हो.
रत्ती का वजन कितना होता है?
वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो एक रत्ती का वजन लगभग 0.121 ग्राम होता है. पुराने समय में यह माप इतना प्रचलित था कि जौ या गुंजा (रत्ती का बीज) के वजन से ही कीमती धातुओं की कीमत तय की जाती थी. व्यापारियों और सुनारों के लिए यह बेहद भरोसेमंद इकाई मानी जाती थी. उस दौर में आधुनिक तराजू उपलब्ध नहीं थे.
‘रत्ती भर का अंतर नहीं’ का अर्थ
धीरे-धीरे जब आधुनिक माप प्रणाली आई, तो रत्ती का इस्तेमाल कम होता गया. इसके बावजूद आम बोलचालऔर कहावतों में आज भी कायम है. जब कोई कहता है कि ‘रत्ती भर का अंतर नहीं’, तो उसका मतलब होता है कि दो चीजों में जरा सा भी फर्क नहीं है. यह मुहावरा आजकल राजनीति, खेल, व्यापार और आम बातचीत में खूब इस्तेमाल किया जाता है.
सटीकता और निष्पक्षता का प्रतीक
खास बात यह है कि रत्ती सिर्फ एक माप नहीं, बल्कि सटीकता और निष्पक्षता का प्रतीक भी रही है. असल में पुराने जमाने में सौदे रत्ती के हिसाब से तय होते थे. इसलिए ईमानदारी और भरोसे की पहचान भी इससे जुड़ी हुई थी. यही वजह है कि आज भी किसी फैसले या तुलना में पूर्ण समानता जताने के लिए ‘रत्ती भर’ शब्द अपने आप जुड़ जाता है.
भाषा और सोच में अब भी मौजूद
कुल मिलाकर, रत्ती भले ही आज तराजू से गायब हो चुकी हो. लेकिन भाषा और सोच में उसकी मौजूदगी अब भी बनी हुई है. यही कारण है कि आज भी जब कहा जाता है कि ‘रत्ती भर का अंतर नहीं’. तब उसका मतलब बिल्कुल साफ होता है. यानी फर्क इतना भी नहीं, जितना एक रत्ती के बराबर हो.

