
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने गहरी चिंता और नाराजगी जताई है. सुवेंदु ने आरोप लगाया कि पिछले 48 घंटों में हिंदू परिवारों के घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया है, जिसके कारण इलाके में भय का माहौल है.
बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि दंगाइयों ने जमकर तोड़फोड़ की और Zee 24 Ghanta तथा ABP Ananda के पत्रकारों पर भी हमला किया है. जो उस वक्त मौके पर पहुंचकर सच्चाई की रिपोर्टिंग कर रहे थे. पत्रकारों पर हुए हमले को सुवेंदु अधिकारी ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला बताया.
ममता सरकार पर हमला
उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हालात बिगड़ने के बावजूद बीएनएसएस की धारा 163 के तहत लागू नहीं की गई. जिसके कारण हालात और बेकाबू हो गई. पिछले साल मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को याद करते हुए सुवेंदु ने कहा कि उस दौरान जानें भी गई थीं, इसलिए इस बार चुप नहीं बैठा जा सकता है.
राज्यपाल से मांगी मदद
हिंसा को तुरंत प्रभाव से कंट्रोल करने के लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस को एक तत्काल पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने निषेधाज्ञा लागू करने और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग को लेकर अपील की है, ताकि शांति बहाल हो और लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके. उन्होंने 2025 में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सख्त कदम उठाने चाहिए. उन्होंने राज्यपाल से बिना देरी किए हस्तक्षेप करने की अपील की करते हुए राज्य सरकार को तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया है. ताकि इलाके में शांति कायम की जा सके.
I am deeply concerned and outraged by the ongoing communal violence in Beldanga; Murshidabad district, where innocent Hindu families are facing targeted attacks on their homes, shops, and places of worship.
Over the last 48 hours, rioters have unleashed terror, vandalizing… pic.twitter.com/IWeTNyI6mB— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) January 17, 2026
