News in Brief

Mrunal Thakur Shares First Post: टीवी इंडस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री का सफर तय करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर साउथ सुपरस्टार धुनष के साथ अपने रिश्तों और शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. हालांकि, सूत्रों ने इन तमाम खबरों को सिर्फ अफवाहें बताया. इसी बीच मृणाल का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. शनिवार को मृणाल ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वे नाव पर खड़ी नजर आ रही हैं. 

समुद्र की हवा और सुनहरी धूप के बीच खुले बाल और मुस्कान के साथ मृणाल काफी सुकून और कॉन्फिडेंस से भरी दिखीं. इस वीडियो के साथ मृणाल ने कैप्शन लिखा, ‘खुद से जुड़ी हुई, चेहरे पर चमक और हर हाल में मजबूत!’. बीते कुछ दिनों से मृणाल और धनुष को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. उनका ये पोस्ट ऐसे वक्त आया है, जब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं, जिनको अफवाहें बताया जा रहा है. 

मृणाल-धुनष की शादी की उड़ी अफवाहें 

दरअसल, एक दिन पहले ही कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे पर शादी करने वाले हैं. शादी की एक तय तारीख सामने आते ही मनोरंजन जगत में हलचल मच गई. सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट पोर्टल्स तक इस खबर पर चर्चा होने लगी. हालांकि, इन दावों के पीछे कोई ठोस सबूत या ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया, जिसके बाद उनसे जुड़े सूत्र ने बताया, ‘मृणाल अगले महीने शादी नहीं कर रही हैं’. 

6 मिनट 26 सेकंड का वो दर्दभरा गाना, जो दिल टूटे आशिकों का बना सहारा, 43 साल बाद भी तन्हाई में सुनकर भर आती हैं आंखें

सूत्रों ने बताया झूठी है खबर  

सूत्र ने बताया, ‘ये सिर्फ एक अफवाह है, जो हवा की तरह फैल गई है’. सूत्र ने ये भी कहा कि मृणाल की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे, फरवरी के आसपास रिलीज होने वाली है. सूत्र ने आगे कहा, ‘जब फरवरी में उनकी फिल्म रिलीज हो रही है, तो इतनी नजदीकी तारीख पर शादी करना समझ से बाहर है’. इसके अलावा मार्च में मृणाल की एक तेलुगु फिल्म भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में उनका शेड्यूल काफी बिजी चल रही हैं. 

2025 से उड़ रहीं ये अफवाहें 

काम के इस दौर में शादी की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद लगती हैं और इनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, मृणाल और धनुष के डेटिंग की खबरें काफी समय से चल रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को पब्लिकली नहीं माना. अगस्त 2025 में इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब मृणाल अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में धनुष से मिली थीं. फैंस का मानना था कि धनुष खास तौर पर उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे.