News in Brief

Eknath Shinde: महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना के दोनों गुटों में तकरार देखने को मिलती है. निकाय चुनाव के नतीजों के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने पार्षदों को होटल भेज दिया है. जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने उनपर तंज कसा है. उद्धव ने कहा कि शिंदे BJP से डरते हैं शिंदे गुट से चुने गए कई कॉर्पोरेटर्स शिवसेना (UBT) से आए कॉर्पोरेटर्स थे और BJP मेयर का पद पाने के लिए उन्हें पार्टी में शामिल करवा सकती है.

वफादारी नहीं खरीद सकती
उद्धव ने विरोध में कहा कि BJP भले ही दावा कर रही हो कि शिवसेना कागजों पर खत्म हो गई है, लेकिन वह जमीन पर शिवसेना को खत्म नहीं कर सकती, और सभी तरीके अपनाने के बाद भी वफादारी नहीं खरीद सकती. अपने घर मातोश्री में नए चुने गए कॉर्पोरेटर्स से बात करते हुए  कहा, “BJP मुंबई को गिरवी रखना चाहती है, उसने धोखे से चुनाव जीता है और मराठी मानुष इस पाप को माफ नहीं करेगा.

फिर कर सकते हैं दलबदल
शिवसेना (UBT) का मेयर चुनना हमारा सपना है, भगवान ने चाहा तो ऐसा होगा. जो लोग एक बार दलबदल कर चुके हैं, वे फिर से दलबदल कर सकते हैं. इस बात की संभावना है कि हर कोई हर किसी के संपर्क में है शिंदे गुट के कई कॉर्पोरेटर्स जो चुने गए हैं, वे हमारे दलबदलू कॉर्पोरेटर्स हैं/ BJP उन्हें मेयर पद के लिए दलबदल करवा सकती है. इसके अलावा, हमारी हार अच्छी है, उनकी जीत खराब है मैं उन्हें एनाकोंडा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि BJP की सोच इस्तेमाल करो और फेंक दो वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

वे सिस्टम का गलत करते हैं इस्तेमाल
वे (BJP) उन लोगों को भी खत्म करने जा रहे हैं जिन्हें साथ लिया गया था. उद्धव ने कहा, “BJP कागज पर तो एक पार्टी है, लेकिन जमीन पर नहीं, वरना उन्हें सिस्टम का गलत इस्तेमाल नहीं करना पड़ता, उन्हें नेताओं को तोड़ना नहीं पड़ता. मुझे लगा था कि मुंबईकर मुझे बहुत आशीर्वाद देंगे. फिर भी, उन्होंने जो दिया है, बहुत दिया है. पार्टी के सिंबल और नाम पर फैसला जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में आने की उम्मीद है. अगर यह संविधान के हिसाब से होता है और उनका (शिंदे सेना का) नाम और सिंबल खत्म हो जाता है, तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा. (ANI)

ये भी पढ़ें: पुणे में पवारों की एकता के बीच खिला कमल, चाचा-भतीजा बुरी तरह फेल; अब आगे क्या होगा भविष्य?