News in Brief

Farida Jalal On 8-Hour Shift Debate: कुछ समय से इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर अच्छी खासी बहस छिड़ी हुई है, जिसको लेकर सेलेब्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. कुछ इस पक्ष में बोल रहे हैं तो कुछ का कहना है कि फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में टाइमिंग का कोई मायने नहीं रखता. आज के बदलते समय में सेलेब्स को फिल्म सेट पर वैनिटी वैन, तय शिफ्ट और कंफ्टेबल फैसिलिटी आम बात हो चुकी हैं. 

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कलाकार बिना किसी शिकायत के लंबे और मुश्किल शेड्यूल में काम करते थे. इसी बीच अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल ने उसी पुराने दौर को याद करते हुए मौजूदा 8 घंटे की शिफ्ट वाली बहस पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि पहले हिंदी सिनेमा में काम करना कितना चैलेंजिंग हुआ करता था, खासकर अभिनेत्रियों के लिए. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

बिना वैनिटी वैन और फैसिलिटी के होती थी शूटिंग 

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए फरीदा ने अपने लंबे करियर का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई पीढ़ियों को बदलते देखा है. आज जहां काम और पर्सनल लाइफ के बैलेंस पर बात होती है, वहीं पहले शूटिंग के घंटे तय नहीं होते थे. खासकर आउटडोर शूट्स में फैसिलिटीज बेहद सीमित होती थीं. न वैनिटी वैन होती थी, न आराम करने की जगह, फिर भी कलाकार पूरी मेहनत से काम करते थे.

5 मिनट 11 सेकंड का वो रुला देने वाला गाना, जो प्यार में धोखा खाए आशिकों का बना हमदर्द, 31 साल से दे रहा टूटे दिलों को सहारा

कलाकारा कभी घंटे नहीं देखते – फरीदा जलाल

काम के घंटों पर चल रही बहस पर फरीदा जलाल ने कहा, ‘हम लोग घंटों नहीं, बल्कि वाइल्ड आवर्स तक काम करते थे. तब ये कोई बड़ी बात नहीं लगती थी. आउटडोर शूट्स में बिना वैनिटी वैन के काम करना आम था. एक औरत होना और वो भी मेरे जैसी, सोचिए कितना मुश्किल रहा होगा’. उन्होंने बताया कि वो अक्सर अपनी मां के साथ रहती थीं और दोनों ने मिलकर हर परेशानी का सामना किया. 

fallback

पहले एक्टिंग करना बहुत मुश्किल था –  फरीदा जलाल

फरीदा ने पुराने दौर और आज के माहौल की तुलना करते हुए कहा कि आज के कलाकार काफी लकी हैं. उन्होंने कहा, ‘अब तो हम लोग बहुत आराम में हैं. आज काम करना आसान हो गया है. पहले एक्टिंग करना बहुत मुश्किल था. इस प्रोफेशन को अपनाने से पहले दस बार सोचना पड़ता था’. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि आज की यंग जनरेशन काफी तैयार होकर सेट पर आती है, जो एक अच्छी बात है.

‘O’ Romeo’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस 

इन दिनों फरीदा जलाल अपनी आने वाली फिल्म ‘O’ Romeo’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के टीजर में उनके एक गाली वाले डायलॉग ने लोगों को चौंका दिया. इस पर बात करते हुए उन्होंने निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि विशाल उनके पसंदीदा निर्देशकों में से एक थे और उनके साथ काम करना उनकी विश लिस्ट का हिस्सा था.

‘O’ Romeo’ को लेकर शेयर किया एक्पीरियंस 

फरीदा ने हंसते हुए बताया, ‘विशाल जी ने मुझसे पूछा था, ‘आप गाली देंगी न?’ मैं हैरान रह गई थी’. उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि बहुत ज्यादा नंगी-गंदी गालियां नहीं दूंगी, छोटी-मोटी चलेगी. मां-बहन वाली तो बिल्कुल नहीं’. इस जवाब पर विशाल खूब हंसे और मेरी बात समझ गए. ‘O’ Romeo’ वैलेंटाइन डे 2026 पर रिलीज होगी, जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर समेत कई सितारे नजर आएंगे.