Eknath Shinde: BMC चुनाव के नतीजों के बाद शिंदे के दोनों गुटों में महाभारत छिड़ गई है. शिंदे ने नतीजों के बाद अपने पार्षदों को होटल में भेज दिया है, जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा था. अब उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना (UBT) के MP ने कहा कि उन्हें इस डर से कि कोई उन्हें किडनैप कर लेगा, धमकाएगा या नुकसान पहुंचाएगा, ताज होटल में बंदी बनाकर रखा गया है.
होटल को बना दिया जेल
इसके अलावा आगे बोलते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे ने ताज होटल को जेल बना दिया है. उन्हें वहां बंदी बनाए गए उनतीस या पच्चीस लोगों को तुरंत रिहा कर देना चाहिए, इसके अलावा कहा पार्षदों को कोई तोड़ेगा, कोई जोड़ेगा, ये नाइंसाफी है, ये उनके अधिकारों पर हमला है और सीएम को पुलिस को आदेश देना चाहिए कि जो ताला बना है ताज होटल में उसे तोड़ देना चाहिए और पार्षदों को छोड़ देना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि संपर्क में कोई पार्षद है तो उन्होंने कहा कि संपर्क में तो कई लोग हैं. कौन चाहता है कि बीजेपी का मेयर बने.
he corporators who have come from this alliance (BJP-Shiv Sena)… out of fears that someone will kidnap them, threaten them, or harm them, they have been kept captive in the Taj Hotel. Eknath Shinde has turned the Taj… pic.twitter.com/NIXOx2DvM5
January 18, 2026
उद्धव ठाकरे ने कही थी ये बात
इससे पहले शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिंदे गुट से चुने गए कई कॉर्पोरेटर्स शिवसेना (UBT) से आए कॉर्पोरेटर्स थे, और BJP मेयर का पद पाने के लिए उन्हें पार्टी में शामिल करवा सकती है. शिंदे बीजेपी से डरते हैं. इसके अलावा कहा था कि BJP भले ही दावा कर रही हो कि शिवसेना कागजों पर खत्म हो गई है, लेकिन वह जमीन पर शिवसेना को खत्म नहीं कर सकती, और सभी तरीके अपनाने के बाद भी वफादारी नहीं खरीद सकती. अपने घर मातोश्री में नए चुने गए कॉर्पोरेटर्स से बात करते हुए कहा कि BJP मुंबई को गिरवी रखना चाहती है, उसने धोखे से चुनाव जीता है और मराठी मानुष इस पाप को माफ नहीं करेगा.
