)
AR Rahman Ramayana Music: म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने कंपोजर-सिंगर और ऑस्कर विनर एआर रहमान ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर दिए अपने बयान पर उठे विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से समझा गया और लोगों के सामने पेश किया गया. उनका किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था. सोशल मीडिया पर बहस तेज होने के बाद रहमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पूरी बात साफ की.
उन्होंने कहा कि वे हमेशा म्यूजिक के जरिए लोगों को जोड़ने और देश की अलग-अलग संस्कृति को सम्मान देने में विश्वास रखते हैं. दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब एआर रहमान ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि बीते कुछ सालों में उन्हें हिंदी फिल्मों से कम ऑफर मिल रहे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में अब ऐसे लोगों का दबदबा बढ़ गया है जो ‘क्रिएटिव’ नहीं हैं. साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि ये ‘कम्युनल’ मामला भी हो सकता है.
सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
इसी बात पर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. आलोचनाओं के बाद रहमान ने वीडियो जारी कर कहा कि म्यूजिक हमेशा से उनका जरिया रहा है, जिससे वो लोगों को जोड़ते आए हैं. उन्होंने कहा, ‘म्यूजिक मेरे लिए हमारी संस्कृति को जोड़ने, सेलिब्रेट करने और सम्मान देने का तरीका है. भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा शिक्षक है और मेरा घर है’. उन्होंने माना कि कभी-कभी बातों को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन उनका मकसद हमेशा पॉजिटिव रहा है.
9 साल पुरानी सबसे बड़ी फ्लॉप, जिसके 5 रोमांटिक और 3 दर्द भरे गाने आज भी हैं लोगों के फेवरेट, यूट्यूब पर भी मिले 465 मिलियन व्यूज
मुझे भारतीय होने पर गर्व है – एआर रहमान
अपने बयान में रहमान ने ये भी कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है, क्योंकि ये देश मुझे क्रिएटिव आजादी देता है और अलग-अलग संस्कृतियों की आवाजों को जगह देता है’. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी. उनका उद्देश्य सिर्फ म्यूजिक के जरिए समाज को बेहतर दिशा में ले जाना रहा है.इसके बाद रहमान ने अपने उन प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया, जो उनकी सोच और सोच की गहराई को दिखाते हैं.
याद किया 2023 वर्ल्ड कप का वो खास पल
वीडियो के आखिर में रहमान ने ‘जय हिंद’ कहा और 2023 वर्ल्ड कप के एक यादगार पल की झलक दिखाई. इस क्लिप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हजारों दर्शक उनके मशहूर गाने ‘वंदे मातरम’ (Vande Mataram) को गाते नजर आए. ये क्वीप उनके देशप्रेम और म्यूजिक की ताकत को साफ दिखाता है. रहमान ने कहा कि वे हमेशा इस देश के लिए आभारी रहेंगे और म्यूजिक के लिए पूरी निष्ठा से जुड़े रहेंगे.
